घरेलू रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी: उपभोक्ताओं पर फिर बढ़ा महंगाई का बोझ
रायगढ़, 07 जून 2026
मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पात्र और मेधावी विद्यार्थियों से 20 जून 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना के अंतर्गत प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 5 जुलाई 2026 (रविवार) को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक किया जाएगा, जिसके परीक्षा केंद्रों की सूचना बाद में अलग से जारी की जाएगी।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के होनहार छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है।
जशपुर में इसी सत्र से शुरू हो सकता है मेडिकल कॉलेज: 50 एमबीबीएस सीटों के साथ विशेषज्ञ टीम ने तैयारियों का लिया जायजा
प्रवेश के लिए जरूरी पात्रता और शर्तें
योजना का लाभ लेने के लिए विद्यार्थी का छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य है। साथ ही अभ्यर्थी का राज्य में मान्य अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति वर्ग का होना और सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी स्थायी जाति प्रमाण पत्र धारक होना आवश्यक है। विद्यार्थी छत्तीसगढ़ के किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 5वीं में नियमित रूप से पढ़ रहा हो तथा कक्षा चौथी की परीक्षा में उसने 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक (अथवा समकक्ष ग्रेड) प्राप्त किए हों।
नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी भेजा गया जेल
केवल ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों को मिलेगा लाभ
यह योजना विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों के लिए है। इसके तहत ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत एवं नगर पंचायत क्षेत्र के विद्यालयों से कक्षा चौथी उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थी ही पात्र माने जाएंगे। नगर पालिका और नगर निगम क्षेत्र के स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र इसके दायरे में नहीं आएंगे। इसके अलावा, अभिभावक की सभी स्रोतों से वार्षिक आय 2 लाख 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदन के साथ आय प्रमाण पत्र और पालक का स्वघोषणा पत्र लगाना अनिवार्य है।
छत्तीसगढ़ के जल प्रबंधन मॉडल को राष्ट्रीय पहचान: केंद्र सरकार ने की सराहना, अन्य राज्यों को दी अपनाने की सलाह
विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए 2% सीटें आरक्षित
इस वर्ष (2026-27) से योजना में एक बड़ा बदलाव किया गया है। पहली बार राज्य की विशेष पिछड़ी जनजातियों—बैगा, अबूझमाड़िया, कमार, बिरहोर एवं पहाड़ी कोरवा के बच्चों के लिए 2 प्रतिशत सीटें आरक्षित की गई हैं।
राज्य के सभी 194 निकायों में एक ही दिन होगा ‘मेगा इंस्पेक्शन’, नोडल अधिकारी होंगे नियुक्त
आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां
निर्धारित आवेदन पत्र शाला प्रमुख (स्कूल प्रिंसिपल) के माध्यम से ही जमा किए जाएंगे। अपूर्ण आवेदनों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रक्रिया की समय-सीमा इस प्रकार तय की गई है:
-
विद्यार्थियों द्वारा स्कूल में आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 20 जून 2026 (शनिवार)
-
शाला प्रमुख द्वारा विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय को आवेदन भेजने की तिथि: 22 जून 2026 (सोमवार)
-
BEO कार्यालय द्वारा सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय में सूची जमा करने की तिथि: 24 जून 2026 (बुधवार)
आवेदन पत्र का प्रारूप प्रत्येक विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय तथा सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय, रायगढ़ में उपलब्ध है। विभाग ने सभी पात्र विद्यार्थियों और अभिभावकों से समय-सीमा के भीतर आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की है।



