अब समय देखकर जलाएं लाइट, वरना बढ़ जाएगा बिल; स्मार्ट मीटर वालों को दिन में मिलेगी 20% की भारी छूट

रायपुर |  

सनातन धर्म के अनुयायियों के लिए अप्रैल का महीना अत्यंत शुभ और पवित्र होने जा रहा है। इस महीने हिंदू पंचांग के दूसरे और भगवान विष्णु-माता लक्ष्मी को समर्पित वैशाख मास का आरंभ होगा। अप्रैल में हनुमान जयंती, अक्षय तृतीया, सीता नवमी और बैसाखी जैसे बड़े पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाए जाएंगे। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, वैशाख के महीने में सूर्योदय से पूर्व स्नान, दान-पुण्य और मंत्र जाप करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है।

भारत में दौड़ेगी ‘हाइड्रोजन’ गाड़ियां: सरकार ने जारी किया सुरक्षा और अप्रूवल नियमों का ड्राफ्ट; प्रदूषण मुक्त सफर के लिए तय हुए कड़े मानक

अप्रैल 2026: व्रत और त्योहारों की पूरी सूची

तिथि दिन व्रत और त्योहार
2 अप्रैल गुरुवार हनुमान जयंती, चैत्र पूर्णिमा व्रत
3 अप्रैल शुक्रवार वैशाख माह का आरंभ
5 अप्रैल रविवार विकट संकष्टी चतुर्थी
13 अप्रैल सोमवार वरुथिनी एकादशी, वल्लभाचार्य जयंती
14 अप्रैल मंगलवार बैसाखी, मेष संक्रांति, कृष्ण वामन द्वादशी
15 अप्रैल बुधवार मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत, विषु कानी
17 अप्रैल शुक्रवार वैशाख अमावस्या
19 अप्रैल रविवार अक्षय तृतीया, परशुराम जयंती, त्रेता युग दिवस
21 अप्रैल मंगलवार शंकराचार्य जयंती, सूरदास जयंती
23 अप्रैल गुरुवार गंगा सप्तमी
25 अप्रैल शनिवार सीता नवमी
27 अप्रैल सोमवार मोहिनी एकादशी, सिद्धिलक्ष्मी जयंती
30 अप्रैल गुरुवार नृसिंह जयंती, छिन्नमस्ता जयंती

छत्तीसगढ़ बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल जारी: 11 जून को होगी परीक्षा, व्यापम ने शुरू किए ऑनलाइन आवेदन; जानें फीस वापसी का पूरा नियम

ग्रहों की चाल: अप्रैल में 5 बड़े गोचर

ज्योतिषीय दृष्टिकोण से भी अप्रैल का महीना बहुत उथल-पुथल भरा रहेगा। इस महीने पांच प्रमुख ग्रह अपनी राशि बदलेंगे, जिसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा:

  • 2 अप्रैल: मंगल का मीन राशि में गोचर (हनुमान जयंती के दिन)।

  • 11 अप्रैल: बुध का मीन राशि में गोचर।

  • 14 अप्रैल: सूर्य का मेष राशि में प्रवेश (मेष संक्रांति)।

  • 19 अप्रैल: शुक्र का वृषभ राशि में गोचर।

  • 30 अप्रैल: बुध का मेष राशि में गोचर।

हनुमान जयंती : 2 अप्रैल को मीन राशि में प्रवेश करेंगे साहस के कारक ग्रह; इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की विशेष कृपा

वैशाख मास का महत्व

हिंदू धर्म में वैशाख मास को जप, तप और दान के लिए सर्वश्रेष्ठ माना गया है। इस दौरान अक्षय तृतीया जैसे अबूझ मुहूर्त पड़ते हैं, जिसमें स्वर्ण खरीदी और नए कार्यों की शुरुआत अत्यंत फलदायी होती है। मोहिनी एकादशी और नृसिंह जयंती जैसे व्रत भगवान विष्णु के विशेष अवतारों की कृपा दिलाते हैं।

देश में कैसे दूर होगी डॉक्टरों की कमी? ‘ब्लूप्रिंट’ तैयार: देखिए सरकार का ‘मिशन 1: 811’; गांवों में तैनाती के लिए You Quote, We Pay स्कीम और 157 नए मेडिकल कॉलेज तैयार , जानिए स्वास्थ्य सेक्टर में बदलाव की पूरी इनसाइड स्टोरी

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version