Author: Faizan Ashraf
जशपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन ने शिक्षा सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेसी को प्राचार्य पदोन्नति हेतु पात्र रहे सेवानिवृत्त प्रधानपाठकों तथा व्याख्याताओं को काल्पनिक पदोन्नति देने ई-मेल किया है। प्रांताध्यक्ष राजेश चटर्जी एवं जिला अध्यक्ष विनोद गुप्ता एवं महामंत्री संजीव शर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ राजपत्र 5 मार्च 2019 द्वारा एजुकेशन एवं ट्राइबल के शिक्षक संवर्गों के लिये समेकित भर्ती-पदोन्नति नियम बनाया गया था। प्राचार्य पद पर पदोन्नति हेतु मार्च/अप्रैल 2025 में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में पात्र व्याख्याताओं एवं प्रधानपाठकों के पदोन्नति हेतु विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक (डी.पी.सी) हुआ था। लेकिन विभागीय प्रक्रिया में व्यवधान के फलस्वरूप…
बरेली। महिलाओं के सशक्तिकरण और सुरक्षित आवागमन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री स्कूटी वितरण योजना एवं नारी सुरक्षा एवं सशक्तिकरण मिशन 5.0 को समर्थन देते हुए सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज़ ने सराहनीय पहल की है। समूह ने बरेली ज़िला प्रशासन को दो स्कूटी सप्रेम भेंट की। समूह के चेयरमैन श्री प्रदीप अग्रवाल ने योजना की जानकारी मिलते ही निर्देश दिए कि ज़िला प्रशासन को हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाए। चेयरमैन के आह्वान पर सुपीरियर इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री मनीष अग्रवाल, जो अपनी संवेदनशीलता और सामाजिक सरोकारों के लिए विशेष रूप…
रायपुर। छत्तीसगढ़ सर्व शिक्षक कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बनाफर ने कहा है कि यदि सरकार शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) का आयोजन करती है तो अनुभवी शिक्षकों को सेवा वर्ष के आधार पर रियायत दी जानी चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि 5 वर्ष की सेवा पर 5 प्रतिशत, 10 वर्ष की सेवा पर 10 प्रतिशत, 15 वर्ष की सेवा पर 15 प्रतिशत और 20 वर्ष की सेवा पर 20 प्रतिशत अंकों की छूट का प्रावधान होना चाहिए। साथ ही जिन शिक्षकों ने 20 वर्ष तक सेवा प्रदान की है और जिनकी आयु 40 वर्ष से अधिक है…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात के बाद छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ ने अपनी प्रदेशव्यापी हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया है। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर प्रमुख मांगों के पूर्ण होने पर आभार जताया और बताया कि कल से प्रदेशभर में सभी एनएचएम कर्मचारी काम पर लौटेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हड़ताल समाप्त करने के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि यह कदम राज्यहित और जनहित में सराहनीय है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार हर कर्मचारी को अपने परिवार का हिस्सा मानती है और उनकी जायज़ मांगों के प्रति सदैव संवेदनशील रही है। जनता…
श्री सर्वेश्वरी समूह का 65 वाँ स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ 21 सितंबर दिन रविवार को मनाया जाएगा इस अवसर पर सुबह 5:00 बजे अघोर पीठ गम्हरिया आश्रम से प्रभात फेरी निकाली जाएगी जो सती चौरा में पूजा अर्चना के पश्चात सोगड़ा आश्रम पहुंचेगी जहाँ ध्वजों तोलण एवं पूजा पाठ के पश्चात अघोर पीठ आश्रम गम्हरिया में प्रभात फेरी सम्पन्न होगी।वहां ध्वजों तोलण, सफल योनी का पाठ ,लघु गोष्ठी एवं प्रसाद वितरण के पश्चात दोपहर में जशपुर के विभिन्न मंदिरों मस्जिद और गिरिजा घरों में झाड़ू वितरण एवं जशपुर के विभिन्न चिकित्सालयो में पौष्टिक आहार का वितरण किया जाएगा।
रायपुर, 19 सितंबर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने केंद्र की भाजपा सरकार पर जीएसटी के मुद्दे पर बड़ा हमला बोला है। वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि 1 जुलाई 2017 से अब तक आठ सालों तक जनता से जीएसटी के नाम पर लूट की गई है। भाजपा को सबसे पहले इसके लिए माफी मांगनी चाहिए, उसके बाद जीएसटी 2.0 के नाम पर सुधार की चर्चा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आधी रात को घंटा बजाकर बिना तैयारी लागू किए गए जीएसटी ने उद्योग-व्यवसाय चौपट कर दिए और महंगाई-बेरोजगारी बढ़ाई। अब भाजपा इसे उपभोक्ता हितैषी बताकर झूठा प्रचार कर रही…
जशपुर। जिले में बिजली बिलों में अचानक वृद्धि से आम जनता परेशान है। कई घरों और व्यवसायों में बिल दोगुना या तीन गुना तक पहुँच गया, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। घरों का बजट बिगड़ा है और छोटे व्यवसायों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज सागर ने कहा कि यह बढ़ोतरी जनता के साथ अन्याय है और भाजपा सरकार उपभोक्ताओं के पैसों की अनावश्यक लूट कर रही है। उन्होंने कहा कि आम लोगों को इस संकट से तुरंत राहत मिलनी चाहिए और सरकार को इस मुद्दे पर गंभीरता दिखानी होगी। पूर्व विधायक यू.…
रायपुर, 19 सितंबर 2025। राज्य जीएसटी विभाग ने एक बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है, जिसने 170 से अधिक बोगस फर्मों के जरिए करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी को अंजाम दिया। विभाग ने जांच के दौरान मास्टर माइंड मोहम्मद फरहान सोरठिया के कार्यालय से भारी मात्रा में दस्तावेज और सबूत बरामद किए हैं। फरहान एक कर सलाहकार के रूप में कार्यरत था और उसी पद का दुरुपयोग कर इस नेटवर्क का संचालन करता था। राज्य जीएसटी की बीआईयू टीम बीते एक महीने से इस मामले पर काम कर रही थी। 12 सितंबर को फरहान के ऑफिस पर की गई जांच…
धरमजयगढ़। कांग्रेस पार्टी से लगातार जीत दर्ज करते आ रहे लोकप्रिय विधायक श्री लालजीत सिंह राठिया ने अपने विधानसभा क्षेत्र धरमजयगढ़ नगर को अब तक की कई अहम सौगातें दी हैं। इन सौगातों में विभिन्न समाजों के लिए सामुदायिक भवन से लेकर सार्वजनिक मंच और कार्यालय शामिल हैं। विधायक राठिया ने साहू समाज, मेहर समाज और ईसाई समाज के लिए सामुदायिक हॉल उपलब्ध कराया है। इसके साथ ही महकुल, सिख, अघरिया, यादव और कंवर समाज के लिए भी मंगल कार्यों हेतु प्राइम लोकेशन पर सरकारी ज़मीन पर सामुदायिक हॉल स्वीकृत कराया गया है। नगर के लिए मिली प्रमुख सौगातों…
वाराणसी। इस साल शारदीय नवरात्र विशेष संयोग के साथ आ रहे हैं। आमतौर पर नौ दिनों तक चलने वाले नवरात्र इस बार दस दिन के होंगे। 22 सितंबर से शुरू होकर 2 अक्तूबर को विजयदशमी के साथ इनका समापन होगा। इसके साथ ही दीपावली उत्सव की शृंखला भी शुरू हो जाएगी। ज्योतिषाचार्य अमित चतुर्वेदी के अनुसार, इस बार चतुर्दशी तिथि में वृद्धि के कारण नवरात्रों की अवधि बढ़ गई है। प्रतिपदा तिथि 22 सितंबर को सुबह 1:25 बजे शुरू होगी और 23 सितंबर की रात 2:57 बजे तक रहेगी। इसी वजह से नवरात्र दस दिन के हो गए हैं। 30…
About Us
CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।
Contact Us
Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244
Important Pages
© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.
