Author: Faizan Ashraf
फेस बुक पर फेक आईडी बनाकर, नाबालिक बालिका से अश्लीलता करना पड़ा भारी, पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. नाबालिक बालिका की शिकायत पर थाना नारायणपुर पुलिस ने बी एन एस की धारा 75,78,79,351(2) व 11,12 पॉस्को एक्ट, एवं 67 आई एक्ट के तहत की कार्यवाही की गईं है.आरोपी को ट्रेस करने व गिरफ्तारी में पुलिस की टेक्निकल टीम का विशेष योगदान रहा, नाम आरोपी:- रोहित मिंज, उम्र 24 वर्ष है मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 17.06.25 को थाना नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत एक 17 वर्षीय नाबालिक पीड़िता ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था,कि एक…
जशपुर। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत शुरू की गई फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरसी (FLN) योजना का उद्देश्य था – बच्चों को कक्षा 3 तक बुनियादी भाषा और गणित में दक्ष बनाना। लेकिन जशपुर जिले में यह महत्वाकांक्षी योजना केवल कागज़ों तक सीमित होकर रह गई है। जिले में FLN कार्यक्रम को लेकर शिक्षा विभाग की सक्रियता केवल प्रशिक्षण आयोजनों तक सिमटी हुई है। शिक्षकों को बुलाकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है, लेकिन ज़मीनी स्कूलों में न कोई गतिविधि दिखाई दे रही है, न ही बच्चों में कोई उल्लेखनीय बदलाव। प्रशिक्षण नहीं बन पा रहा परिणाममुखी शिक्षकों को बार-बार…
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कुल 10 ट्रिप्स, यात्रा होगी आसान और सुरक्षित रायपुर। रथयात्रा महापर्व 2025 के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने यात्रियों की सुविधा हेतु विशेष पहल की है। यात्रियों की सुगम और व्यवस्थित यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रेलवे ने गोंदिया से कटक और वापसी के लिए Train On Demand (TOD) स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 08893/08894 नंबर से चलेगी और कुल 10 ट्रिप्स में यात्रियों को यात्रा की सुविधा प्रदान करेगी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह निर्णय श्रद्धालुओं की बढ़ती…
जशपुर जिला शिक्षा अधिकारी पी.के. भटनागर ने आज स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम जशपुर, म ल ब कन्या उ मा वि जशपुर, पुत्री शाला अंग्रेजी माध्यम जशपुर, शास उ मा विद्यालय गमहरिया का आकस्मिक निरीक्षण किया गया ।लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण सभी स्कूलों में बच्चो की उपस्थिति कम पाई गई । सभी शिक्षक उपस्थित पाए गए , म ल ब कन्या उ मा वि जशपुर में शिक्षक उपस्थिति पंजी लिपिक की अलमारी में बंद होने के कारण उपलब्ध नहीं कराई गई, लिपिक को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है, प्राचार्यों एवं शिक्षकों को…
किताबों से ज़्यादा उसने दर्द पढ़ा, भीड़ में भी सबका चेहरा गहराई से गढ़ा, नारे नहीं, विचार उसकी जुबान हैं, वो सत्ता नहीं, एक संवेदनशील पहचान है। 19 जून 1970 को दिल्ली में जन्मे राहुल गांधी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि उस महान परंपरा के उत्तराधिकारी हैं जिसने भारत को उसकी आत्मा दी। पंडित नेहरू का स्वप्न, इंदिरा गांधी का संकल्प, राजीव गांधी की दृष्टि और सोनिया गांधी की गरिमा — इन सबका समागम उनके व्यक्तित्व में झलकता है। बड़ी हस्तियों की छाया में जन्मा हर बच्चा इतिहास नहीं बनता, पर राहुल ने विरासत को जिम्मेदारी में बदला, यही उसकी…
नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। समय से एक सप्ताह पहले केरल में दस्तक देने के बाद कुछ दिनों की सुस्ती के बाद अब यह पूरे जोश के साथ देश के विभिन्न हिस्सों में फैलता जा रहा है। बुधवार को मानसून ने उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी दस्तक दे दी, जिससे अब तक देश के 20 से अधिक राज्यों में बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है। मौसम विभाग ने बताया कि मानसून अब उत्तरी अरब सागर, गुजरात, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और राजस्थान समेत कई क्षेत्रों में सक्रिय हो…
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय और भारतीय नौसेना की साझा मुहिम ‘ऑपरेशन सिंधू’ के तहत ईरान में फंसे भारतीयों को सुरक्षित स्वदेश लाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सोमवार देर रात पहला जत्था 110 भारतीय नागरिकों को लेकर भारत पहुंचा। हवाई अड्डे पर जैसे ही परिजनों ने अपनों को सकुशल देखा, खुशी के मारे आंखें छलक उठीं। माता-पिता, पत्नियां और बच्चे अपने प्रियजनों से लिपट कर रो पड़े। कई बुजुर्ग परिजनों ने हाथ जोड़कर भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया। क्या है ऑपरेशन सिंधू? ‘ऑपरेशन सिंधू’ भारत सरकार द्वारा चलाया गया एक विशेष रेस्क्यू मिशन है,…
जशपुर। देश के संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 55वें जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस नेता नीलेश सिंह राजन ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राहुल गांधी भारत की राजनीति में एक मजबूत, सच्चरित्र और संवेदनशील नेतृत्व का प्रतीक हैं। नीलेश सिंह राजन ने कहा — “राहुल गांधी में देश को सुनने और समझने की अद्भुत क्षमता है। वे हमेशा गरीब, किसान, मजदूर, आदिवासी, दलित और युवा वर्ग की आवाज को संसद में मजबूती से रखते आए हैं। उनकी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ और ‘न्याय’ की सोच ने साबित कर दिया है कि वे सत्ता के लिए नहीं,…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में मीडिया कवरेज को लेकर जारी किया गया विवादित आदेश अब सरकार ने वापस ले लिया है। पत्रकारों और आम जनता के विरोध को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बुधवार को यह अहम घोषणा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि जारी आदेश को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है और भविष्य में ऐसा कोई भी निर्णय पत्रकार संगठनों की सहमति के बिना नहीं लिया जाएगा। “मीडिया हमारा आईना है” – मंत्री जायसवाल स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, “मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। यह…
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 21 जून को जशपुर जिले के तपकरा में आयोजित भव्य कार्यक्रम में चरण पादुका वितरण योजना का प्रदेशव्यापी शुभारंभ करेंगे। इस योजना के तहत तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों की महिलाओं को निःशुल्क चरण पादुका वितरित की जाएगी। यह कार्यक्रम राज्य सरकार के संकल्प पत्र में किए गए उस वादे को साकार करेगा, जिसमें पिछली सरकार द्वारा बंद की गई योजना को पुनः शुरू करने का संकल्प लिया गया था। मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल पर स्वयं चरण पादुका प्रदान कर योजना का शुभारंभ करेंगे और इसे संग्राहक परिवारों की गरिमा और सुविधा से जोड़ा जाएगा। सरकार…
About Us
CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।
Contact Us
Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244
Important Pages
© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.
