Author: Faizan Ashraf

वाराणसी। इस साल शारदीय नवरात्र विशेष संयोग के साथ आ रहे हैं। आमतौर पर नौ दिनों तक चलने वाले नवरात्र इस बार दस दिन के होंगे। 22 सितंबर से शुरू होकर 2 अक्तूबर को विजयदशमी के साथ इनका समापन होगा। इसके साथ ही दीपावली उत्सव की शृंखला भी शुरू हो जाएगी। ज्योतिषाचार्य अमित चतुर्वेदी के अनुसार, इस बार चतुर्दशी तिथि में वृद्धि के कारण नवरात्रों की अवधि बढ़ गई है। प्रतिपदा तिथि 22 सितंबर को सुबह 1:25 बजे शुरू होगी और 23 सितंबर की रात 2:57 बजे तक रहेगी। इसी वजह से नवरात्र दस दिन के हो गए हैं। 30…

Read More

रायपुर। देशभर में फर्जी वोटर लिस्ट को लेकर मचा सियासी बवाल अब छत्तीसगढ़ तक पहुंच गया है। यहां मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की तैयारी जोरों पर है। SIR से पहले राज्य में 2003 और 2025 की मतदाता सूचियों का मिलान शुरू कर दिया गया है। ये काम BLOs यानी बूथ लेवल अधिकारियों के ज़रिए किया जा रहा है। पूरे प्रदेश में मतदाता डेटा को परखा जा रहा है ताकि फर्जी नामों को हटाया जा सके और असली वोटरों की पहचान पक्की की जा सके। निर्वाचन विभाग का कहना है कि SIR से जुड़ी सारी जानकारी जल्द…

Read More

जशपुर। शासन की महत्त्वाकांक्षी सरस्वती सायकल योजना के तहत शासकीय हाई स्कूल खूंटिटोली में सायकल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती बिना भगत, उप-सरपंच श्री कुलदीप भगत एवं शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री दिलीप भगत उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में संस्था के प्राचार्य श्री सुरेश कुमार तिर्की, वरिष्ठ व्याख्याता श्री सुदर्शन कुमार, श्री सरोज लकड़ा, श्रीमती आराधना कुजूर, सुश्री प्रतिमा लकड़ा, श्री विकास भगत, प्रदीप नाग, अनिल तिग्गा, श्रीमती बसंती कुजूर, श्रीमती ममता निराला, मॉरगेट तिर्की, जेवियर लकड़ा, कु. अनीमा तिर्की सहित ग्रामीणजन…

Read More

कटरा // खराब मौसम और भूस्खलन के कारण लंबे समय तक स्थगित रही विश्व प्रसिद्ध माता वैष्णो देवी यात्रा अब एक बार फिर से बहाल हो गई है। गुरुवार सुबह मौसम में सुधार के बाद यात्रा सुचारू रूप से शुरू कर दी गई। इसके साथ ही पंजीकरण की प्रक्रिया भी आरंभ हो गई है। गौरतलब है कि भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से यह यात्रा 22 दिन तक प्रभावित रही थी। बुधवार को इसे बहाल किया गया था, लेकिन शाम को खराब मौसम के चलते इसे फिर रोकना पड़ा। अब गुरुवार से यात्रा सामान्य रूप से जारी है।…

Read More

छुरिया। विकासखंड स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह इस बार विवादों में घिर गया है। छत्तीसगढ़ जागरूक शिक्षक संघ ने समारोह का बहिष्कार करते हुए बैंक प्रबंधन पर पक्षपात का आरोप लगाया है। संगठन ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक शाखा छुरिया के प्रबंधक रवि देवांगन द्वारा चुनिंदा संगठनों और शिक्षकों को ही आमंत्रित कर समारोह को विवादित बना दिया गया। इस मामले में संघ ने बैंक प्रबंधक की शिकायत केंद्र और राज्य सरकार के वित्त विभाग से की है तथा कार्रवाई की मांग उठाई है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष जाकेश साहू, प्रदेश सचिव राजेंद्र लाडेकर, प्रदेश महासचिव बीरेंद्र साहू,…

Read More

रायपुर/18 सितंबर 2025। भाजपा संगठन और सरकार पर एक भू-माफिया के आगे सरेंडर होने का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि एक जमीन दलाल इस सरकार के मंत्रियों और विधायकों को प्रेसवार्ता लेकर चुनौती देता है, लेकिन यह सरकार और भाजपा संगठन उस पर कोई कार्यवाही नहीं करती, भाजपा में अपने ही दल के जनाधार वाले नेता और कार्यकर्ताओं के लिए यह संदेश बेहद स्पष्ट है कि यह नए दौर की भाजपा है जहां धन ही सर्वोपरि है, पार्टी संविधान और अनुशासन कोई मायने नहीं रखता। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव गुरुवार को मंत्रालय, महानदी भवन में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान सख्त तेवर में नजर आए। उन्होंने विभागीय आदेशों की अवहेलना पर अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और साफ कहा कि खानापूर्ति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में मंत्री ने रामानुजगंज–बलरामपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी डीएन मिश्रा को शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्देश दिया। वहीं मनेंद्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर के जिला शिक्षा अधिकारी आरपी मिरे को प्रशासनिक उदासीनता पर शो कॉज नोटिस जारी करने के आदेश दिए। मंत्री गजेंद्र यादव ने अधिकारियों को चेतावनी…

Read More

जशपुर। कलेक्टर की पहल पर जिले में विद्यार्थियों को वित्तीय जागरूकता से जोड़ने के लिए विशेष कार्यशालाएँ आयोजित की गईं। हाई स्कूल बगिया और हायर सेकेंडरी स्कूल लुडेग में आयोजित इन कार्यक्रमों में कुल लगभग 365 विद्यार्थी शामिल हुए। हाई स्कूल बगिया में कार्यशाला हाई स्कूल बगिया में आयोजित वर्कशॉप में बगिया, देवरी, चोंगरीबहार, जुमईकेला और सेजेस दोकडा के लगभग 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया। सत्र में विद्यार्थियों को धन का महत्व, बजट बनाने की आदत, नियमित बचत, आपातकालीन फंड और निवेश की मूल बातें सिखाई गईं। उन्हें बैंकिंग की बुनियादी प्रक्रियाएँ जैसे सेविंग अकाउंट, यूपीआई, एटीएम और मोबाइल बैंकिंग…

Read More

कलेक्टर की पहल पर जिले के स्वामी आत्मानंद और आईसीटी लैब युक्त स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए एआई प्रायोगिक शिक्षण कार्यशाला आयोजित कराई जा रही है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चराईडांड में 132 छात्र-छात्राओं ने एआई का प्रशिक्षण प्राप्त किया। शिक्षा विभाग के निर्देश पर दुलदुला विकासखंड के हायर सेकेंडरी स्कूल चराईडांड में 12 से 17 सितंबर तक एआई प्रशिक्षण आयोजित हुआ। यशस्वी जशपुर के नोडल अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के आठ विद्यालयों में यह कार्यक्रम आयोजित कराया जाना है। पहले चरण में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जशपुर, सेजेस पतराटोली और हायर सेकेंडरी चराईडांड…

Read More

गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर में प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस के पद पर कार्यरत डॉ. सुनील कुमार मिश्रा को इटली की यूनिवर्सिटी मेडिटेरेना डी रेग्जियों कैलाब्रिया (MICHRa) ने विधि विषय में पोस्ट डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की है। पिछले वर्ष विश्वविद्यालय की ओर से उन्हें एक हजार यूरो की अंतरराष्ट्रीय स्कॉलरशिप प्रदान की गई थी, जिसके आधार पर डॉ. मिश्रा ने इंटरनेशनल पोस्ट डॉक्टरेट प्रोग्राम में प्रवेश लिया। उनका शोध विषय भारत के श्रमिकों के अधिकार एवं भारत की एमएसएमई नीतियों का वैश्विक परिप्रेक्ष्य में विश्लेषण रहा। इस शोध कार्य पर डॉ. मिश्रा की एक पुस्तक भी प्रकाशित…

Read More