Author: Faizan Ashraf

रीवा (मध्यप्रदेश):ग्राम पंचायत बांसा की रहने वाली ललिता विश्वकर्मा आजकल न तो सरकारी योजनाओं का लाभ ले पा रही हैं, और न ही समाज की संवेदनशीलता का। कारण – कागजों में वो ‘मृत’ घोषित कर दी गई हैं। अपने पति धर्मपाल विश्वकर्मा की मौत के बाद, जिन योजनाओं का सहारा बनना था, वहीं सिस्टम की एक गलती ने उन्हें और उनके तीन बच्चों को भूखमरी की कगार पर ला खड़ा किया है। “मुझे जिंदा मानिए, मैं मरी नहीं हूं” ललिता की यही पुकार है। पिछले चार महीने से वह लगातार जनपद पंचायत, जिला पंचायत और कलेक्ट्रेट के चक्कर काट रही…

Read More

उपराष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने जीत दर्ज की है. इस चुनाव में कुल 767 सांसदों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. मतगणना के दौरान 752 वैलिड पाए गए और 15 वोट इनवैलिड करार दिए गए. सीपी राधाकृष्णन को प्रथम वरियता के 452 वोट मिले, जबकि इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को प्रथम वरियता के 300 वोट ही मिले. देश के 17वें उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए आज संसद भवन में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक वोटिंग हुई. कुल 768 सांसदों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. लोकसभा और राज्यसभा…

Read More

रायपुर, 9 सितंबर 2025। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने युक्तियुक्तकरण की ऐतिहासिक प्रक्रिया पूरी कर ली है। इस बड़े कदम के तहत पूरे प्रदेश में 10,538 शालाओं का युक्तियुक्तकरण किया गया, जिसके परिणामस्वरूप 16,165 शिक्षक एवं प्राचार्य समायोजित हो गए हैं। अब राज्य का कोई भी विद्यालय शिक्षक-विहीन नहीं है। पहले प्रदेश में 5,936 विद्यालय एकल-शिक्षकीय थे, लेकिन युक्तियुक्तकरण के बाद इनकी संख्या घटकर मात्र 1,207 प्राथमिक शालाएँ रह गई हैं। इससे शिक्षण व्यवस्था में बड़ा सुधार हुआ है और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध होने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के दौरान अतिशेष शिक्षकों का चिन्हांकन…

Read More

रायपुर, 9 सितम्बर 2025। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में कई ऐतिहासिक और दूरगामी निर्णय लिए गए। बैठक की शुरुआत नक्सल विरोधी अभियान में शहादत को नमन करते हुए हुई। मंत्रिपरिषद ने सुकमा जिले में 9 जून 2025 को शहीद हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरेपूंजे की वीरता को स्मरण करते हुए उनकी पत्नी श्रीमती स्नेहा गिरेपूंजे को विशेष प्रकरण मानते हुए राज्य पुलिस सेवा में उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) पद पर अनुकंपा नियुक्ति देने का निर्णय लिया। बैठक में सौर ऊर्जा नीति में संशोधन को भी मंजूरी…

Read More

जशपुर नगर जिले के स्वामी आत्मानंद और आईसीटी लैब युक्त विद्यालयों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शिक्षण कार्यशाला आयोजित की जा रही है स्वामी आत्मानंद जशपुर के बाद सेजेस पतराटोली में कार्यशाला आयोजित होनी है इस कार्यशाला का लाभ कुल 8 विद्यालयों के 1000 से अधिक विद्यार्थियों को मिलेगा प्राचार्य विनोद गुप्ता से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जशपुर नगर में आयोजित इस कार्यशाला में लगभग 180 विद्यार्थियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया यह कार्यक्रम 1 सितंबर से प्रारंभ होकर 8 सितंबर तक चला नवगुरुकुल फाउंडेशन की ओर से प्रशिक्षक ऋतुजा पाटिल और शिवानी गोरखिया ने विद्यार्थियों को…

Read More

यशस्वी जशपुर के नेतृत्व में NEP 2020 के विजन को साकार करता अभिनव अभियान जशपुर शिक्षा के क्षेत्र में जशपुर ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है जिले के 1800 से अधिक प्राथमिक विद्यालयों में एक साथ जादू पिटारा का भव्य प्रदर्शन आयोजित किया गया यह अभिनव पहल बच्चों को शिक्षा के नए आयामों से जोड़ते हुए राष्ट्रीय शिक्षा नीति NEP 2020 के विजन को जमीन पर उतार रही है जादू पिटारा एनसीईआरटी और शिक्षा मंत्रालय द्वारा तैयार किया गया एक अनूठा शैक्षिक संसाधन है जिसमें कहानियाँ चित्र पुस्तकें खेल कूद गतिविधियाँ शिक्षण सामग्री और मल्टीमीडिया संसाधन शामिल हैं…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने जिला पुलिस बल में आरक्षक संवर्ग भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश-पत्र जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। 14 सितंबर को पांच संभागीय मुख्यालयों में परीक्षा यह परीक्षा 14 सितंबर 2025 (रविवार) को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा की अवधि 2 घंटे 15 मिनट की होगी और कुल 100 अंक के प्रश्न होंगे। विशेष बात यह है कि इसमें माइनस मार्किंग नहीं होगी। परीक्षा का आयोजन बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, जगदलपुर और अंबिकापुर के संभागीय मुख्यालयों में…

Read More

नई दिल्ली। भारत को आज नया उपराष्ट्रपति मिलने जा रहा है। उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव की सभी तैयारियाँ पूरी हो चुकी हैं और मंगलवार को मतदान व मतगणना दोनों संपन्न होंगी। इस चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन और इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) बी. सुदर्शन रेड्डी के बीच सीधा मुकाबला है। संसद भवन में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान संविधान के अनुच्छेद 66(1) के अनुसार, उपराष्ट्रपति का चुनाव एक निर्वाचक मंडल द्वारा किया जाता है, जिसमें केवल लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य शामिल होते हैं। कुल 782 सांसद (543…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार की होमस्टे नीति 2025-30 राज्य में पर्यटन को नई दिशा दे रही है। इस नीति के माध्यम से ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है, जिससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए रास्ते खुल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि बस्तर और सरगुजा अंचल में इस नीति के तहत पर्यटन क्षेत्र में नए अवसर बन रहे हैं। यहां की संस्कृति, पारंपरिक जीवनशैली और प्राकृतिक सुंदरता को देश-विदेश तक पहुंचाने में यह नीति अहम भूमिका निभा रही है।उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोग…

Read More

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के 10 नए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में संविदा शिक्षक एवं अन्य पदों के लिए बंपर भर्ती निकाली गई है। शिक्षण क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए यह सुनहरा अवसर है। इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत कुल 117 पद निकाले गए हैं। इनमें शिक्षक, व्याख्याता, सहायक शिक्षक (प्रयोगशाला), कम्प्यूटर शिक्षक और ग्रंथपाल सहित अन्य शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पद शामिल हैं। पदों का वर्गीकरण अनारक्षित (UR) – 71 अनुसूचित जनजाति (ST) – 23 अनुसूचित जाति (SC) – 7 अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) – 16 महत्वपूर्ण तिथियां आवेदन प्रारंभ : 1…

Read More