Author: Faizan Ashraf

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज 9 सितम्बर को कैबिनेट की अहम बैठक होगी। दोपहर 3.30 बजे से शुरू होने वाली इस बैठक की सबसे खास बात यह है कि इसमें पहली बार पूर्ण मंत्रिमंडल के 14 मंत्री शामिल होंगे। नवनियुक्त तीन मंत्री भी पहली बार कैबिनेट की बैठक में हिस्सा लेंगे। बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा और निर्णय की संभावना है। सबसे अहम विषय धान खरीदी की नई नीति रहेगा, जिस पर आज मुहर लग सकती है। हर साल सितम्बर में धान खरीदी की नीति जारी होती है और किसान इसकी बेसब्री से प्रतीक्षा…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने प्राचार्यों के हित में बड़ा फैसला लिया है। विभाग ने आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि 31 अगस्त को सेवानिवृत्त होने वाले प्राचार्य अब 30 अप्रैल 2026 तक पद पर बने रहेंगे। अगस्त के अंतिम सप्ताह में प्राचार्यों की पदस्थापना प्रक्रिया हुई थी। ऐसे में कई प्राचार्य अगले ही दिन सेवानिवृत्त हो जाते, जिससे स्कूल प्रबंधन और शिक्षण कार्य प्रभावित होने की आशंका थी। इसी स्थिति को देखते हुए शिक्षा विभाग ने उनके कार्यकाल को दो वर्ष आठ माह तक बढ़ाने का निर्णय लिया। आदेश के अनुसार, 1 सितंबर 2024 से…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने राजधानी रांची को ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए तीन महत्वपूर्ण फ्लाईओवर परियोजनाओं पर तेजी से कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कांके रोड स्थित अपने आवासीय कार्यालय में पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ प्रस्तावित फ्लाईओवर परियोजनाओं की प्रजेंटेशन की समीक्षा की। पहला फ्लाईओवर हरमू सहजानंद चौक से एसीबी कार्यालय तक बनेगा। इस परियोजना की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और इसे रातू रोड फ्लाईओवर से जोड़ा जाएगा। इसके निर्माण से हरमू बाईपास रोड पर लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलेगी। दूसरा…

Read More

जशपुरनगर:- एल बी संवर्ग के शिक्षकों की वर्षो से लंबित समस्याओं को सामने रखते हुए छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा के नेतृत्व में स्कूल शिक्षा मंत्री माननीय गजेंद्र यादव को सर्किट हाउस दुर्ग में पूर्व सेवा गणना करते हुए पेंशन देने, केंद्र के समान 20 वर्ष की सेवा में पूर्ण पेंशन का प्रावधान करने, हाई कोर्ट के डबल बैंच के निर्णय अनुसार क्रमोन्नति के लिए जनरल आर्डर करने, ई संवर्ग के प्राचार्य पोस्टिंग के लिए पहल करने, सभी संवर्ग के पदोन्नति के 28 हजार पदों पर पदोन्नति करने, लंबे अनुभव के आधार पर शिक्षक संवर्ग को…

Read More

जशपुर, 8 सितंबर 2025 जशपुर जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारियों ने सोमवार को सामूहिक इस्तीफा दे दिया। कर्मचारी अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर 18 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे। आंदोलन के 22वें दिन 800 से अधिक कर्मचारी रैली निकालकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) कार्यालय पहुंचे और त्यागपत्र सौंप दिया। कर्मचारियों ने बताया कि विधानसभा चुनाव 2023 में वादा किया गया था कि संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की समस्याओं का समाधान होगा, लेकिन 20 महीने बीत जाने के बाद भी कोई ठोस पहल नहीं की गई। कर्मचारियों का कहना है कि अब तक…

Read More

रायपुर 8 सितंबर 2025 छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल रायपुर ने हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल की नवंबर 2025 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है छात्र अब https://sos.cg.nic.in/ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं ओपन स्कूल के सचिव ने बताया कि विद्यार्थी 8 अक्टूबर 2025 तक सामान्य शुल्क के साथ आवेदन कर सकते हैं जबकि 11 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक विलंब शुल्क के साथ आवेदन की सुविधा उपलब्ध होगी इससे जुड़ी अधिक जानकारी और दिशा-निर्देश विद्यार्थी ओपन स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं

Read More

रायपुर 8 सितंबर 2025 छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि पीएम सूर्य घर योजना के तहत हर घर मुफ्त बिजली का दावा झूठा है और जीरो कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य सिर्फ कागजों में ही सीमित है सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि सरकार ने सौर ऊर्जा सब्सिडी के लिए जो प्रावधान रखा है उससे प्रदेश के 5 प्रतिशत घरों में भी सोलर पैनल नहीं लग पाएंगे वर्ष 2025-26 में 60 हजार और 2026-27 में 70 हजार घरों में ही सौर संयंत्र लगाने का लक्ष्य रखा गया…

Read More

जशपुर 15 नवम्बर 2024 जशपुर पुलिस ने कूटरचना कर दूसरे के नाम से वाहन फाइनेंस कर ठगी करने वाले गिरोह के दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है पुलिस की इस कार्यवाही से पूरे नेटवर्क का खुलासा हो गया है जिसमें शोरूम मैनेजर से लेकर खरीद फरोख्त करने वाले आरोपी तक शामिल थे कोतबा निवासी आशीष शर्मा ने 12 अगस्त 2024 को चौकी कोतबा में शिकायत दर्ज कराई थी उनके पास कोरियर से एक आरसी बुक पहुँची जिसमें वाहन नंबर सीजी 29 एजी 1344 दर्ज था हैरानी की बात यह थी कि यह वाहन हिंदुजा लीलैंड फाइनेंस…

Read More

पटना। विधानसभा चुनाव से पहले बिहार सरकार ने आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को घोषणा की कि आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं का मानदेय बढ़ाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि अब आंगनबाड़ी सेविका को 7 हजार रुपये की जगह 9 हजार रुपये और सहायिका को 4 हजार रुपये की जगह 4,500 रुपये मानदेय मिलेगा। इस प्रस्ताव को मंगलवार को होने वाली बिहार कैबिनेट की बैठक में मंजूरी दी जाएगी। नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर कहा कि नवंबर 2005 में सरकार बनने के बाद से ही राज्य में गर्भवती महिलाओं…

Read More

जशपुर। 8 सितम्बर को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केराडीह में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के बैनर तले साक्षरता रैली का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था की प्राचार्य श्रीमती उषा सरोज लकड़ा के मार्गदर्शन में हुआ। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श्री वीरेन्द्र साय ने विद्यार्थियों को साक्षरता से जुड़े नारे और तख्तियां थमाई तथा रैली के उद्देश्य से अवगत कराया। इसके बाद विद्यार्थी मुख्य सड़क से होते हुए केराडीह की गलियों और बाजार डांड, बस स्टैंड तक पहुंचे और जोरदार नारेबाजी के माध्यम से लोगों को साक्षरता का संदेश…

Read More