गांवों में अब सिर्फ मजदूरी नहीं, बनेंगी स्थायी सुविधाएं; 375 कामों की नई लिस्ट जारी

गुमला। ओबीसी समाज को आबादी के अनुपात में आरक्षण देने की मांग को लेकर मंगलवार, 6 अक्टूबर को झारखंड के सात जिलों में बुलाए गए बंद का गुमला में व्यापक असर देखने को मिला। सुबह से ही ओबीसी समाज के लोग अलग-अलग स्थानों पर सड़कों पर उतर आए और वाहनों का आवागमन रोककर विरोध प्रदर्शन किया। इसके चलते कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित रहा।

बंद के कारण ट्रक, बस और अन्य छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही थम गई। कई जगहों पर सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हालांकि, बंद समर्थकों ने स्कूल बसों और आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को जाम से निकलने की अनुमति दी।

Flight Ticket महंगा: IndiGo ने बदली फ्यूल चार्ज की दरें, घरेलू से इंटरनेशनल उड़ानों तक असर

कई इलाकों में सड़क पर उतरे बंद समर्थक

गुमला शहर के अलावा जिले के अलग-अलग प्रखंडों में भी बंद समर्थकों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। कई स्थानों पर टायर जलाकर सड़क जाम किया गया। इससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

आंदोलन कर रहे लोगों का कहना है कि ओबीसी समाज को उसकी आबादी के अनुपात में आरक्षण और अधिकार मिलना चाहिए। इसी मांग को लेकर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में धरना-प्रदर्शन भी आयोजित किए जा रहे हैं।

दशहरा की 5 दिन की छुट्टी: 17 से 21 अक्टूबर तक बंद रहेंगे सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूल

सात जिलों में बंद का आह्वान

ओबीसी समाज की ओर से 6 अक्टूबर को झारखंड के सात जिलों में बंद का आह्वान किया गया है। इसके साथ ही सभी संबंधित प्रखंडों में धरना और प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।

आंदोलनकारियों का कहना है कि ओबीसी समाज लंबे समय से अपने अधिकार और आरक्षण की मांग उठा रहा है, लेकिन अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

क्लास 6 से 8 के विज्ञान शिक्षकों के लिए NCERT का नया डिप्लोमा कोर्स, आधुनिक तरीकों से पढ़ाना होगा आसान

आरक्षण के लिए एकजुट होने का दावा

ओबीसी समाज के नेता दिलीप नाथ साहू ने कहा कि समाज अपने अधिकार और आरक्षण की मांग को लेकर एकजुट है। उन्होंने कहा कि सरकार को ओबीसी समाज की मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। सकारात्मक निर्णय नहीं होने की स्थिति में आंदोलन आगे

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version