जशपुरनगर: घर के खाने की याद और बाहर के भारी-भरकम खाने से परेशान छात्रों, ऑफिस जाने वाले कर्मचारियों और हॉस्टल में रहने वालों के लिए शहर में एक नया ठिकाना शुरू हुआ है। बसंत विहार में गल्स कॉलेज के पास स्थित ‘टेस्ट ऑफ हाउस’ (Taste of House) क्लाउड किचन ने अपनी सेवाएं शुरू कर दी हैं, जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को शहर में भी घर जैसा शुद्ध, सात्विक और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना है।
कम तेल-म मसालों के साथ टिफिन सेवा
‘टेस्ट ऑफ हाउस’ की ओर से दी जा रही टिफिन सेवा खासतौर पर उन लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है जो परिवार से दूर रहते हैं। यहाँ मिलने वाले भोजन में सेहत का पूरा ध्यान रखा जाता है—कम तेल और कम मसालों के साथ ताज़ा रोटियां, चावल, दाल और घर के मसालों से बनी पौष्टिक सब्जी दोनों समय परोसी जाती है। ग्राहक अपनी जरूरत के मुताबिक दैनिक या मासिक टिफिन का विकल्प चुन सकते हैं, जिसमें होम डिलीवरी की सुविधा भी शामिल है।
पार्टी और होटलों के कमरों तक डिलीवरी
रोजमर्रा के खान-पान के अलावा यह किचन खास मौकों के लिए भी ऑर्डर स्वीकार कर रहा है। जन्मदिन, छोटी पार्टी, फैमिली पिकनिक या मीटिंग के लिए शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह के विशेष व्यंजनों का ऑर्डर दिया जा सकता है। इसके अलावा, जशपुरनगर के होटलों में ठहरे सैलानी या यात्री भी फोन पर संपर्क करके सीधे अपने कमरे तक गर्मा-गरम खाना मँगा सकते हैं।
ऑथेंटिक बिरयानी और स्पेशल नॉन-वेज मेनू
संचालकों के मुताबिक, यदि कभी खुद खाना बनाने का मन न हो और घर जैसा स्वाद बाहर ही चाहिए, तो तय समय से पहले सूचना देकर विशेष आर्डर बुक किया जा सकता है। खास फरमाइश पर यहाँ लाजवाब स्वाद वाली ऑथेंटिक बिरयानी, तथा विशेष ऑर्डर पर मुर्गा और मटन भी तैयार किया जाता है।
- पत्ता: गल्ज़ कॉलेज के पास, बसंत विहार, जशपुरनगर
- संपर्क (मोबाइल / WhatsApp): 87708 65372



