छात्राओं को गुमराह करने और दुर्व्यवहार के आरोप में व्याख्याता निलंबित, DPI ने की करवाई
मुंगेली: छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत दसरंगपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में पूर्व खाद्य मंत्री और मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले के भाई अधीन दास मोहले सहित तीन लोगों की मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
यह दुर्घटना सुबह 6:30 बजे की है जब विधायक पुन्नूलाल मोहले के भाई अधीन दास मोहले अपने दो साथियों के साथ मुख्य मार्ग पर मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। उसी दौरान मुंगेली की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने तीनों को जोरदार टक्कर मार दी।
1 नवंबर से बदल जाएगा कॉलिंग का तरीका, कॉलर आईडी को लेकर सरकार का बड़ा कदम
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान अधीन मोहले (जो विधायक के बड़े पिताजी के बेटे हैं), बल्लू बघेल और गंगा राम के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद गंभीर रूप से घायलों को तुरंत जिला अस्पताल मुंगेली ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान तीनों को मृत घोषित कर दिया।
दशहरा 2026: क्या बारिश डालेगी दुर्गापूजा के रंग में भंग? जानें 20 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम
जराहागांव के थाना प्रभारी ने तीनों की मौत की पुष्टि की है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है और आरोपियों की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जा रही है। बिलासपुर से लेकर तखतपुर और मुंगेली तक सड़क काफी जर्जर हो चुकी है, जिसकी कई बार शिकायतों के बावजूद कोई ध्यान नहीं दिया गया और इस वजह से आम जनता को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।


