छत्तीसगढ़ में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) के तहत स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए राज्य नोडल एजेंसी ने एक साथ 59 निजी अस्पतालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) के सख्त दिशा-निर्देशों का पालन न करने और सरकारी पोर्टल पर जरूरी जानकारी अपडेट न करने की वजह से इन अस्पतालों पर गाज गिरी है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि बार-बार स्मरण पत्र भेजने के बावजूद इन अस्पतालों ने कोई रुचि नहीं दिखाई, जिसके बाद जिला स्तर की समीक्षा के आधार पर यह कड़ा कदम उठाया गया है।
कार्यवाही के तहत प्रदेश के 33 अस्पतालों को आगामी आदेश तक पूरी तरह निलंबित कर दिया गया है। इनमें रायपुर, दुर्ग, बेमेतरा और महासमुंद जैसे जिलों के कई प्रमुख अस्पताल शामिल हैं। इन अस्पतालों को दो श्रेणियों में बांटा गया है; पहली श्रेणी में वे 21 अस्पताल हैं जिन्होंने पोर्टल पर एक बार भी आवेदन नहीं किया, जबकि दूसरी श्रेणी में उन 12 अस्पतालों को रखा गया है जिन्होंने विभागीय सवालों का जवाब नहीं दिया। इसके अतिरिक्त, 26 अन्य अस्पतालों के खिलाफ भी कड़ा रुख अपनाते हुए उनके भुगतान और नए मरीजों के ‘प्री-ऑथ’ (Pre-Authorization) पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है, क्योंकि इनके आवेदन अधूरे पाए गए थे।
राज्य नोडल एजेंसी ने साफ कर दिया है कि हितग्राहियों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं देना सरकार की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी पंजीकृत अस्पतालों को चेतावनी दी गई है कि वे निर्धारित मानकों के अनुसार समय पर अपने दस्तावेज और जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर अपडेट करें। इस कार्रवाई से स्वास्थ्य क्षेत्र में हड़कंप मच गया है, लेकिन विभाग का मानना है कि इससे योजना के क्रियान्वयन में और अधिक पारदर्शिता आएगी और पात्र मरीजों को बिना किसी बाधा के इलाज मिल सकेगा।
निलंबित और कार्रवाई की जद में आए अस्पतालों की अलग-अलग सूचियां यहाँ दी गई हैं:
कुदरत की ‘जादुई’ हेर-फेर: अप्रैल में घुसा नवंबर, सिस्टम हुआ हैंग; पसीने की जगह छूट रही है कंपकंपी
पूरी तरह निलंबित अस्पताल (जिन्होंने पोर्टल पर आवेदन नहीं किया – 21 अस्पताल)
इन अस्पतालों को आगामी आदेश तक योजना से बाहर कर दिया गया है:
-
रायपुर: जौहरी अस्पताल, महादेव अस्पताल, न्यू रायपुरा अस्पताल, शिवम अस्पताल, सौभाग्य अस्पताल, जैन अस्पताल, लक्ष्मी हॉस्पिटल एवं मैटरनिटी होम, सिद्धि विनायक अस्पताल, वरदान हॉस्पिटल, वासुदेव मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, श्री राम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, माँ शारदा नर्सिंग होम, ओम नेत्र केंद्र एवं लेजर विजन।
-
दुर्ग: ए पी सर्जिकल सेंटर, आईएमआई अस्पताल, ओम् हॉस्पिटल, साईं कृपा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, गंगोत्री अस्पताल।
-
अन्य जिले: न्यू आयुष्मान हॉस्पिटल (बेमेतरा), सोमेश्वर अस्पताल (गरियाबंद), सेवा भवन अस्पताल (महासमुंद)।
प्रवासी मजदूरों के लिए बड़ी राहत: अब आधार और श्रमिक कार्ड से मिलेगा 5 किलो का गैस सिलिंडर, छत्तीसगढ़ में योजना शुरू
अस्थायी रूप से निलंबित अस्पताल (जिन्होंने जानकारी अपडेट नहीं की – 12 अस्पताल)
इन अस्पतालों ने विभागीय सवालों (Queries) का जवाब नहीं दिया, इसलिए इन्हें निलंबित किया गया है:
-
रायपुर: श्री दानी केयर मल्टीस्पेशलिटी, श्री कृष्णा मल्टीस्पेशलिटी, श्री महावीर अस्पताल, श्री साईं राम अस्पताल, काल्दा नर्सिंग होम, कान्हा मल्टीस्पेशलिटी, प्रज्ञा अस्पताल, लाइफ केयर हॉस्पिटल।
-
अन्य जिले: पिनाकी सोभा हॉस्पिटल (जीपीएम), एमडी मोदी मेमोरियल (जांजगीर), नेताम अस्पताल (कोंडागांव), श्री उत्तम साई केयर (महासमुंद)।
मनरेगा में ई-केवायसी और जियो-टैगिंग के जरिए “छत्तीसगढ़ मॉडल” देश में अव्वल
जिनका भुगतान और प्री-ऑथ रोका गया (अपूर्ण आवेदन – 26 अस्पताल)
इन अस्पतालों में नए मरीजों का आयुष्मान कार्ड से इलाज (Pre-Auth) और बकाया भुगतान रोक दिया गया है:
-
रायपुर: पांडे नर्सिंग होम, दृष्टि नेत्रालय, वैदेही अस्पताल, अनंत अस्पताल, श्री साई केयर, अनुष्का अस्पताल, ममता अस्पताल, लालमती मल्टीस्पेशलिटी, कर्मा अस्पताल, श्री राम मल्टीस्पेशलिटी, रायपुर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र, श्रीमां सारदा आरोग्यधाम, रूपजीवन अस्पताल, श्री दानी केयर, जीवन अनमोल अस्पताल, सद्भावना अस्पताल, एकता इंस्टीट्यूट ऑफ चाइल्ड हेल्थ, चंद्राणी सरदारीलाल नेत्र अस्पताल, रावतपुरा सरकार अस्पताल, आस्था मल्टीस्पेशलिटी, छत्तीसगढ़ नेत्र चिकित्सालय, शाश्वत अस्पताल।
-
अन्य जिले: शकुंतला अस्पताल (बालोद), सुविधा हॉस्पिटल (दुर्ग), रूप जीवन हॉस्पिटल (कबीरधाम), श्री राधे कृष्णा केयर (महासमुंद)।

