रायपुर, छत्तीसगढ़: प्रदेश के युवाओं और शिक्षा क्षेत्र के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की अनुमति प्रदान कर दी है। इस संबंध में संचालक, लोकशिक्षण संचालनालय को आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को राहत मिली है।
पहले, 28 अक्टूबर 2025 को राज्य सरकार ने 4708 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की स्वीकृति दी थी। अब इसमें 292 सहायक शिक्षक पदों के नए सृजन को भी मंजूरी मिल गई है। इन अतिरिक्त पदों को मिलाकर, कुल 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है।
शिक्षा विभाग के इस महत्वपूर्ण निर्णय से प्रदेश के शासकीय स्कूलों में लंबे समय से चली आ रही शिक्षकों की कमी को दूर करने में बड़ी मदद मिलेगी। साथ ही, उन लाखों अभ्यर्थियों को भी राहत मिलेगी जो बेसब्री से इन भर्ती प्रक्रियाओं का इंतजार कर रहे थे।
आस्था का संगम: फरवरी में होगी शिव की साधना, रमजान की इबादत और लेंट का उपवास
सूत्रों के अनुसार, आगामी दिनों में भर्ती प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश और समय-सारणी जारी की जा सकती है। यह कदम राज्य में शिक्षा के स्तर को सुधारने और युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर साबित होगा।

भारत को वैश्विक पर्यटन हब बनाने की तैयारी: मेडिकल, एडवेंचर और ग्रामीण पर्यटन पर केंद्र का विशेष फोकस

