सरकारी बैंक में ऑफिसर बनने का मौका: BOB ने निकाली 441 पदों पर IT भर्ती, जानें कैसे करें अप्लाई
जमशेदपुर । उद्योगपति के बेटे कैरव गांधी अपहरण कांड से जुड़े बिहार के तीन अपराधियों और पुलिस के बीच गुरुवार देर रात जोरदार मुठभेड़ हुई। घटना बिष्टुपुर थाना क्षेत्र की है, जहां पुलिस टीम संदिग्धों का पीछा कर रही थी। मुठभेड़ के दौरान अपराधियों ने अचानक कॉन्स्टेबल की कार्बाइन छीनकर पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिससे हालात बेहद गंभीर हो गए। इस दौरान बिष्टुपुर थाना प्रभारी आलोक दुबे बाल-बाल बचे।
रमजान 2026: पाक महीने की शुरुआत कब, क्यों है खास और रोज़ा रखने का क्या है महत्व
पुलिस की तत्परता और जवाबी कार्रवाई में तीनों अपराधियों के पैर में गोली लगने के बाद उन्हें काबू में कर लिया गया। घायल अपराधी—
• गुड्डू सिंह
• मोहम्मद इमरान
• रमीज राजा
यमुनोत्री धाम में भी गैर-सनातनियों की एंट्री पर रोक, बदरी-केदार और गंगोत्री में भी लागू होगा नियम
सभी बिहार के गया और नालंदा जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। तीनों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यूजीसी के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, अगले आदेश तक 2012 वाले विनियम ही लागू रहेंगे
सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि यह गिरोह कैरव गांधी अपहरण कांड में शामिल था और लगातार फरार चल रहा था। पुलिस की सक्रियता से एक बड़ी वारदात टल गई और खतरनाक अपराधियों को पकड़ा गया।जमशेदपुर में इस एनकाउंटर के बाद शहर की सुरक्षा-व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है।

