बजट 2026: छत्तीसगढ़ के वनांचल में खुलेगा तरक्की का रास्ता; एआई लैब और टूरिज्म गाइड ट्रेनिंग से संवरेगा युवाओं का कल

रांची
केंद्रीय बजट 2026 झारखंड के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्य को कई महत्वपूर्ण सौगातें दी हैं जिनसे स्वास्थ्य शिक्षा पर्यटन और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में व्यापक बदलाव देखने को मिलेंगे। सबसे बड़ी घोषणा रांची में निमहांस 2 0 स्थापित करने की है जो उत्तर भारत का सबसे बड़ा मानसिक स्वास्थ्य संस्थान होगा

बजट 2026: क्या है इस बार आपके लिए खास? टैक्स की नई राह, सस्ती दवाएं और युवाओं के लिए बड़े बदलावों की पूरी लिस्ट

रांची को मिला देश का दूसरा निमहांस
पूर्वी और उत्तरी भारत को मिलेगा बेहतर इलाज

बेंगलुरु के बाद अब रांची देश का दूसरा शहर बन गया है जहां राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य एवं न्यूरो विज्ञान संस्थान की स्थापना होगी। निमहांस 2 0 की घोषणा के बाद रांची मानसिक स्वास्थ्य उपचार का राष्ट्रीय केंद्र बन जाएगा। इस संस्थान के खुलने से झारखंड पूर्वी भारत और उत्तर भारत के मरीजों को अत्याधुनिक उपचार की सुविधा एक ही स्थान पर मिलेगी। रांची अब देश का इकलौता शहर होगा जहां एक साथ तीन बड़े मेंटल हेल्थ और न्यूरो साइंस संस्थान संचालित होंगे

बजट 2026: 1 अप्रैल से लागू होगा नया आयकर अधिनियम; बायबैक पर टैक्स बढ़ा

मिशन पूर्वोदय से बदलेगी झारखंड की तस्वीर
पर्यटन और परिवहन को मिलेगा नया आयाम

बजट में मिशन पूर्वोदय का बड़ा ऐलान किया गया है जिसके तहत ओडिशा झारखंड पश्चिम बंगाल छत्तीसगढ़ और उत्तर आंध्र प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों का विकास किया जाएगा। इस मिशन के अंतर्गत चार हजार ई बसें चलाई जाएंगी जिससे पर्यटन उद्योग और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी

2 फरवरी को मनाया जाएगा विश्व वेटलैंड दिवस

शिक्षा क्षेत्र में बड़ा सुधार
हर जिले में STEM गर्ल्स हॉस्टल

महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए देश के हर जिले में STEM गर्ल्स हॉस्टल स्थापित किए जाएंगे। जनजातीय बहुल क्षेत्रों में कौशल प्रशिक्षण केंद्र भी खोले जाएंगे। इन योजनाओं से झारखंड की ग्रामीण और आदिवासी बेटियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रोजगार के नए अवसर मिलेंगे

बजट 2026: छत्तीसगढ़ की बड़ी उम्मीदों पर फिरा पानी! हाई-स्पीड रेल से राज्य बाहर, पुरानी मांगों पर केंद्र की खामोशी से उपजी मायूसी

रांची का CIP होगा अत्याधुनिक
न्यूरो सर्जरी यूनिट और पांच सौ नये बेड

रांची के सौ वर्ष पुराने सेंट्रल इंस्टिट्यूट ऑफ साइकाइट्री को आधुनिक स्वरूप देने के लिए केंद्र सरकार ने विशेष फंड जारी किया है। संस्थान में पांच सौ नये बेड और अत्याधुनिक न्यूरो सर्जरी विभाग जोड़ा जाएगा। इससे मानसिक रोगों के उपचार में क्षमता और गुणवत्ता दोनों बढ़ेगी

बजट 2026-27: ‘मेडिकल हब’ बनेगा भारत; 5 क्षेत्रीय चिकित्सा केंद्रों और ‘राष्ट्रीय आतिथ्य संस्थान’ की स्थापना से पर्यटन और रोजगार को लगेंगे पंख

कैंसर मरीजों को बड़ी राहत
सत्रह दवाओं पर कस्टम ड्यूटी समाप्त

बजट 2026 में कैंसर की सत्रह दवाओं से सीमा शुल्क हटाने का फैसला लिया गया है। इससे दवाएं काफी सस्ती हो जाएंगी। झारखंड में हर वर्ष लगभग तीस से चालीस हजार नये कैंसर मरीज मिलते हैं जिनमें मुख स्तन सर्वाइकल और फेफड़े के कैंसर के मरीज अधिक हैं। दवाएं सस्ती होने से राज्य के लाखों मरीजों को राहत मिलेगी

“नया वित्त वर्ष, नए नियम: पुरानी व्यवस्था की बचत या नई व्यवस्था की कम दरें? समझिए 1 अप्रैल से आपकी जेब पर क्या असर पड़ेगा।”

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version