जिरहुल: छोटानागपुर का ‘गुलाबी सोना’; स्वाद और सेहत की इस अनमोल विरासत को सहेजने की दरकार

रांची: राजधानी के कांटा टोली स्थित खादगढ़ा बस स्टैंड में रविवार दोपहर भीषण आगजनी की घटना हुई। इस हादसे में देखते ही देखते 6 बसें आग की लपटों में घिर गईं, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद उठते काले धुएं के गुबार को कई किलोमीटर दूर से देखा गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग सबसे पहले एक गुलाबी रंग की सिटी बस में लगी।हवा और बसों में मौजूद ज्वलनशील पदार्थों के कारण आग ने तेजी पकड़ी और पास खड़ी अन्य 5 बसों को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश कर रही हैं। फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है।

अब ‘आसमान’ से होगी हाथियों पर नजर: जशपुर वनमण्डल में ड्रोन तकनीक से थमेगा हाथी-मानव द्वंद्व

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने प्रशासन और पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। लोगों का आरोप है कि देरी से पहुंची दमकल ,पहली बस में आग लगते ही विभाग को सूचित किया गया था, लेकिन समय पर वाहन नहीं पहुंचने के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। आक्रोशित लोगों का कहना है कि घटना के काफी देर बाद तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी, जिससे सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण में दिक्कतें आईं।

बीजेपी कार्यालय में 3 फरवरी से सहयोग केंद्र फिर से शुरू, मंत्री सुनेंगे शिकायतें और देंगे समाधान

“अगर समय रहते दमकल की गाड़ी आ जाती, तो नुकसान को कम किया जा सकता था। सूचना देने के बाद भी पुलिस और प्रशासन की सुस्ती निराशाजनक है।” – एक प्रत्यक्षदर्शी

फिलहाल, दमकल कर्मी आग पर पूरी तरह काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। इस घटना में लाखों की संपत्ति के नुकसान होने का अनुमान है। प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

बजट 2026–27 मिडिल क्लास को राहत पढ़ाई, दवाइयाँ, मोबाइल और खेल सामान सस्ता

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version