महिला आरक्षण और परिसीमन: छत्तीसगढ़ में बढ़ेगा सांसदों और विधायकों का कुनबा, लोकसभा और विधानसभा में दिखेगा ‘नारी शक्ति’ का दबदबा
रायपुर: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिम) की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए लाखों छात्रों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। मंडल के अंदरूनी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरी तेजी से निपटा लिया गया है और 30 अप्रैल से पहले परिणामों की आधिकारिक घोषणा की जा सकती है। इस बार शैक्षणिक सत्र को नियमित रखने और समय पर दाखिले सुनिश्चित करने के लिए परीक्षाओं का आयोजन मार्च के बजाय फरवरी में ही शुरू कर दिया गया था।
इतिहास का पहला ‘मशीनी सरेंडर’: यूक्रेन के रोबोटिक योद्धाओं ने रूसी ठिकाने को जीता, बिना खून बहाए मिली बड़ी जीत
10वीं का रिजल्ट तैयार, 12वीं में मामूली विलंब की संभावना
इस वर्ष 10वीं की परीक्षा में 3.21 लाख और 12वीं में 2.45 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। मूल्यांकन की स्थिति देखें तो 10वीं का कार्य पहले ही पूरा हो चुका है और परिणाम तैयार करने की अंतिम प्रक्रिया चल रही है। हालांकि, 12वीं कक्षा के हिंदी विषय का पर्चा (14 मार्च) लीक होने के कारण 10 अप्रैल को दोबारा परीक्षा आयोजित करनी पड़ी थी, जिससे इसके मूल्यांकन में थोड़ा अतिरिक्त समय लगा है। माना जा रहा है कि 10वीं के नतीजे इसी महीने जारी हो जाएंगे, जबकि 12वीं के परिणामों में कुछ दिनों का अंतर हो सकता है।
वेदांता पावर प्लांट में भीषण बॉयलर ब्लास्ट: कलेक्टर ने दिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश, अब तक 10 मजदूरों की मौत की पुष्टि
5वीं और 8वीं के नतीजे भी इसी महीने
शासकीय और निजी स्कूलों की 5वीं-8वीं की परीक्षाएं भी इस सत्र में केंद्रीकृत (Centralized) स्तर पर आयोजित की गई थीं। इनका मूल्यांकन कार्य भी अब अपने अंतिम चरण में है और अंकसूची तैयार की जा रही है। विभाग की योजना के अनुसार, अप्रैल के अंत तक इनके परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे। जो छात्र सफल नहीं हो पाएंगे, उनके लिए ‘पुनः परीक्षा’ (Remedial Exam) का अवसर भी प्रदान किया जाएगा।
प्रधानमंत्री का ‘नारी शक्ति’ को भावुक पत्र: 2029 से महिला आरक्षण लागू करने के संकल्प को दोहराया
CBSE 10वीं का परिणाम 15 से 20 अप्रैल के बीच
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के छात्रों के लिए भी बड़ी खबर है। बोर्ड 15 से 20 अप्रैल के मध्य 10वीं के नतीजे घोषित कर सकता है। छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट और डिजिलॉकर (DigiLocker) के जरिए देख सकेंगे। जिन छात्रों की APAAR ID सीबीएसई रिकॉर्ड से लिंक है, वे सीधे डिजिलॉकर में लॉग इन कर अपना परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।

