SC छात्रों के लिए बड़ी सौगात: विदेश में पढ़ाई के लिए अब मिलेगा 40 लाख तक का लोन
मयाली (जशपुर) | 05 फरवरी 2026
जशपुर जिले का प्रसिद्ध मयाली नेचर कैंप आज एक ऐतिहासिक पल का गवाह बना, जब मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एक बेहद ऊर्जावान और साहसी अंदाज में नजर आए। मुख्यमंत्री ने यहाँ न केवल विभिन्न साहसिक खेलों का स्वयं अनुभव किया, बल्कि पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए कई नई एडवेंचर गतिविधियों की औपचारिक शुरुआत भी की।
260 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के साथ शुरू होगा आरामदायक यात्रा का नया युग
साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ने मयाली में चार नए एडवेंचर स्पोर्ट्स का आगाज किया। उन्होंने स्वयं स्पोर्ट्स मोटर बाइक (एटीवी) चलाकर ट्रैक पर रोमांच का आनंद लिया और बंदूक से सटीक निशाना साधते हुए बैलून शूटिंग स्पोर्ट्स का शुभारंभ किया। इसके पश्चात उन्होंने आर्चरी शूटिंग में तीर चलाकर निशाना साधा और माउंटेन साइक्लिंग का शुभारंभ करते हुए खुद साइकिल चलाकर प्रदेशवासियों को स्वस्थ जीवनशैली का प्रेरक संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने यहाँ वॉल क्लाइंबिंग बोर्ड का भी उद्घाटन किया, जहाँ वॉल क्लाइंबर तेज सिंह एवं तेजल भगत के कौशल प्रदर्शन की उन्होंने मुक्त कंठ से सराहना की।
खेलों के प्रति अपने उत्साह को साझा करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय बॉक्स क्रिकेट के मैदान पर भी नजर आए, जहाँ उन्होंने बल्ले से शानदार स्टेट ड्राइव और ऑफ साइड पर आकर्षक शॉट लगाए। खेलों के साथ-साथ उन्होंने मयाली नेचर कैंप स्थित कैक्टस गार्डन का भी अवलोकन किया, जहाँ विभिन्न दुर्लभ प्रजातियों के कैक्टस संरक्षित किए गए हैं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां विकसित अधोसंरचना, सुरक्षा व्यवस्था और पर्यटकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की संभावनाओं पर जोर देते हुए कहा कि प्रकृति-आधारित पर्यटन और साहसिक गतिविधियां न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देती हैं, बल्कि स्थानीय समुदाय के लिए आय के नए स्रोत भी सृजित करती हैं। उन्होंने मयाली नेचर कैंप की प्रशंसा करते हुए इसे छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर एक महत्वपूर्ण केंद्र बताया जो आने वाले समय में रोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण का बड़ा माध्यम बनेगा।
खराब रिज़ल्ट पर कलेक्टर का हंटर; बीईओ और एबीईओ की सैलरी रुकी, 8 प्राचार्यों की वेतन वृद्धि पर रोक

