खराब रिज़ल्ट पर कलेक्टर का हंटर; बीईओ और एबीईओ की सैलरी रुकी, 8 प्राचार्यों की वेतन वृद्धि पर रोक
कुनकुरी:- प्राथमिक विद्यालय डीपाटोली, कुनकुरी विकास खंड का ऐसा विद्यालय बन गया है जहां बच्चों को शिक्षा के साथ – साथ कृषि तकनीक की शिक्षा भी दी जाती है, यही कारण है कि विद्यालय का पोषण वाटिका हमेशा हरा – भरा रहता है तथा मिड डे मील में बच्चों को प्रतिदिन ताजी हरी सब्जियां मिलती है,
प्रदेश में खुलेंगे 4 नए उप पंजीयक कार्यालय
पोषण वाटिका का निर्माण प्रधान पाठक लव कुमार गुप्ता, शिक्षक महेश तिर्की, इको क्लब के सदस्य एवं विद्यालय के अन्य कर्मचारियों के सहयोग से प्रत्येक मौसम में तैयार किया जाता है। शरद ऋतु में इस बार पोषण वाटिका में विभिन्न प्रकार की सब्जियों के साथ – साथ आलू की फसल लगाई गई थी, जिसका उत्पादन लगभग 250 किलोग्राम हुआ है, उत्पादित आलू का अधिकांश भाग विद्यालय में बच्चों के मिड डे मील हेतु सुरक्षित रखा गया है तथा शेष बचे आलू को प्रति बच्चे 2.5 किलोग्राम के हिसाब से वितरित किया गया
बिलासपुर में 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ..
साथ ही बच्चों को निर्देशित किया गया कि आप अपने पालकों से कृषि कार्य से होने वाले लाभों के बारे में अवश्य चर्चा करें। विद्यालय के बच्चे विद्यालय के पोषण वाटिका से उत्पादित आलू उपहार स्वरूप प्राप्त कर बेहद खुश नजर आए। प्रधान पाठक ने बताया कि पोषण वाटिका का उपयोग मिड डे मील के साथ – साथ शैक्षणिक कार्य में किया जाता है, जिसका पूरा लाभ बच्चों को मिल रहा है,
बच्चे गणितीय संक्रिया, लाभ – हानि ,आकृतियां, मापन, अनुमान लगाना, गणितीय आकृति के अतिरिक्त पर्यावरण विषय के विभिन्न विषय वस्तु जैसे जड़ पत्ती, मिट्टी के प्रकार , उन्नत खेती एवं फसलों के बारे में प्रत्यक्ष अनुभव से एवं करके सीखते हैं, बच्चे कृषि की तकनीकी ज्ञान के साथ कृषि से होने वाले लाभों से भी परिचित हो रहे हैं।
कल सुबह 10 बजे पीएम मोदी का ‘परीक्षा पे चर्चा’ संवाद, छत्तीसगढ़ में लाइव प्रसारण की बड़ी तैयारी


