निर्माण क्षेत्र में छाई तेजी और सीमेंट की बढ़ती मांग के बीच अंबुजा सीमेंट की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है।
पिछले डेढ़ महीने के भीतर सीमेंट के दाम में भारी इजाफा हुआ है, जिससे निर्माण कार्यों की लागत पर भी असर पड़ रहा है। कीमतों में इस बढ़त और बाजार की वर्तमान स्थिति पर सेल्स प्रमोटर अतुल मुन्दडा ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है।
अतुल मुन्दडा के अनुसार, फरवरी माह में सीमेंट की कीमत 280 रुपये प्रति बोरी थी। इसके बाद 6 अप्रैल 2025 को कीमतों में 25 रुपये की सीधी बढ़ोतरी दर्ज की गई। बाजार के संकेतों को देखते हुए आगामी 20 अप्रैल 2025 को भी सीमेंट के दामों में फिर से 25 रुपये की वृद्धि होने की प्रबल संभावना है।
यदि ऐसा होता है, तो फरवरी से अब तक सीमेंट के दाम में कुल 50-20 रुपये की बढ़त हो जाएगी और कीमत 330-350 रुपये के स्तर तक पहुँच जाएगी।
बाजार के आंकड़ों पर गौर करें तो पिछले डेढ़ महीने के दौरान मांग में भारी इजाफा हुआ है। बताया जा रहा है कि इस छोटी सी अवधि में करीब 8000 टन की अतिरिक्त खपत दर्ज की गई है। कीमतों में इस उछाल का मुख्य कारण बाजार में सीमेंट की जबरदस्त डिमांड और रॉ मटेरियल (Row) में आ रही शॉर्टेज को माना जा रहा है। हालांकि, कीमतों में वृद्धि के बावजूद ग्राहकों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई है और ग्राहकी पहले की तरह ही मजबूत बनी हुई है।
छत्तीसगढ़ में आज, 20 अप्रैल 2026 को सीमेंट की कीमतें बढ़ने की सम्भावना हैं।

