उड़ान योजना के नए चरण में बनेंगे 100 नए एयरपोर्ट और 200 हेलीपैड, 28,840 करोड़ रुपये का बजट मंजूर
नई दिल्ली
सोशल मीडिया पर अब ‘स्मार्ट वर्क’ के नाम पर दूसरों का कंटेंट चुराकर पैसे कमाने वालों पर बहुत बड़ी गाज गिरने वाली है। एलन मस्क के माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) ने अपनी क्रिएटर मोनेटाइजेशन पॉलिसी (Creator Monetisation Rules) में एक बेहद क्रांतिकारी और सख्त बदलाव किया है। कंपनी का सीधा मकसद उन लोगों का बोरिया-बिस्तर समेटना है जो दूसरों की मेहनत पर डाका डालकर या फर्जी ‘एंगेजमेंट बेट’ के जरिए मोटी कमाई कर रहे थे।
3 गुना ज्यादा स्मार्ट हुआ Grok AI, चालाकी नहीं आएगी काम
X ने जानकारी दी है कि इस धरपकड़ के लिए वह अपने सबसे आधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मॉडल ‘Grok AI’ का भरपूर इस्तेमाल कर रहा है। ग्रोक एआई का नया वर्जन अब डुप्लीकेट और कॉपी किए गए कंटेंट को पहचानने में पहले के मुकाबले तीन गुना ज्यादा तेज हो चुका है। X के हेड ऑफ प्रोडक्ट निकिता बीयर के अनुसार, यह नया डिटेक्शन सिस्टम सिर्फ चुराए गए वीडियो ही नहीं, बल्कि बिना क्रेडिट दिए कॉपी किए गए वायरल टेक्स्ट पोस्ट्स को भी पलक झपकते ही पकड़ लेगा।
अब कंटेंट चोरों की कोई भी चालाकी काम नहीं आने वाली है। अगर कोई चोर किसी के वीडियो को चुराकर उसमें अपना वॉटरमार्क लगा देता है, आगे-पीछे कोई इंट्रो जोड़ देता है या थोड़ी-बहुत एडिटिंग भी कर देता है, तब भी एआई उसे पकड़ लेगा और उसे उन व्यूज से होने वाली कमाई का एक भी पैसा नहीं मिलेगा।
क्रांतिकारी कदम: चुराने वाले से छीनकर असली क्रिएटर को दिए 8.3 करोड़ रुपये
इस नई नीति की सबसे खास बात यह है कि अब चोरी किए गए कंटेंट से मिलने वाले इंप्रेशंस और उससे होने वाली पूरी कमाई को X सीधे ओरिजनल (असली) क्रिएटर के खाते में ट्रांसफर कर देगा। निकिता बीयर ने खुलासा किया कि हालिया रिव्यू साइकिल में X ने लगभग 15 लाख (1.5 मिलियन) चोरी की गई पोस्ट्स को रंगे हाथों पकड़ा है। इस कड़े एक्शन के चलते कंपनी ने 10 लाख डॉलर (लगभग 8.3 करोड़ रुपये) से ज्यादा का पेआउट कंटेंट चुराने वालों से छीनकर वापस असली क्रिएटर्स को सौंप दिया है।
ओरिजिनल कंटेंट को बढ़ावा, लॉन्च किया इन-ऐप वीडियो एडिटर
X का पूरा फोकस इस समय प्लेटफॉर्म पर ओरिजनल कंटेंट को बढ़ावा देने पर है। इसी कड़ी में कंपनी ने हाल ही में अपना एक उन्नत इन-ऐप वीडियो रिकॉर्डर और एडिटर भी लॉन्च किया है। इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि यूजर्स दूसरे प्लेटफॉर्म्स से वीडियो क्लिप्स डाउनलोड करके X पर अपलोड करने के बजाय, X ऐप के भीतर ही खुद का नया वीडियो बनाएं और उसे एडिट करके पोस्ट करें। इस नए नियम के बाद अब सोशल मीडिया पर सिर्फ उन्हीं क्रिएटर्स का जलवा रहेगा जो वाकई में खुद की मेहनत से ओरिजनल कंटेंट तैयार करते हैं।
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक पर हमले की कोशिश, सीजेपी संस्थापक का दावा— ‘कुछ सामान फेंककर मारी गई चोट’

