वीर सपूतों के शौर्य से नक्सलदंश से मुक्त हो रहा है बस्तर: 1058 जवानों की शहादत ने तोड़ा माओवादी आतंक का तिलस्म ,

रायपुर, 31 मार्च 2026
छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद की समाप्ति की दिशा में मिली ऐतिहासिक सफलता के बाद प्रदेश में उत्सव और गौरव का वातावरण है।

नक्सलवाद का अंत करीब! पिछले 10 साल में 10,000 माओवादियों ने छोड़ी हिंसा। सड़कों के जाल और विकास की योजनाओं ने तोड़ी उग्रवाद की कमर। पढ़ें ‘लाल गलियारे’ के बदलाव की पूरी कहानी

इस बड़ी उपलब्धि पर आज उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय से सौजन्य मुलाकात की। श्री शर्मा ने मुख्यमंत्री को इस ऐतिहासिक कामयाबी के लिए बधाई दी और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय अभिनंदन किया।

‘मिशन 31 मार्च’ की उल्टी गिनती शुरू: छत्तीसगढ़ से झारखंड तक नक्सलियों के खिलाफ सबसे बड़ी घेराबंदी; क्या 1 अप्रैल को नक्सल मुक्त होगा भारत?

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश की जनता को आश्वस्त किया कि नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ अब विकास, विश्वास और समृद्धि के एक नए युग की ओर तेजी से अग्रसर होगा। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद दशकों तक प्रदेश की प्रगति की राह में सबसे बड़ी बाधा बना रहा, जिसके कारण विशेष रूप से बस्तर अंचल लंबे समय तक लाल आतंक के साये में जीने को मजबूर था।

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के मोर्चे पर बड़ी सफलता: 6 साल में 4,340 नक्सलियों का सरेंडर, मुठभेड़ में 666 ढेर; एके-47 और एक्स-95 जैसे भारी मात्रा में आधुनिक हथियार जब्त

मुख्यमंत्री ने संतोष व्यक्त किया कि अब परिस्थितियां पूरी तरह बदल चुकी हैं और पूर्व में नक्सल प्रभावित रहे सभी क्षेत्रों में विकास की मुख्यधारा मजबूत हो रही है। बस्तर सहित समूचे प्रदेश में शांति और सुरक्षा का जो नया वातावरण तैयार हुआ है, उससे आम नागरिक के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है।

“बस्तर में बंदूक पर भारी पड़ा बैलट: छत्तीसगढ़ में 16 से घटकर अब मात्र 3 जिलों में सीमित रह गया नक्सलवाद”

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस बड़ी सफलता का श्रेय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह के कुशल नेतृत्व को दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के दृढ़ संकल्प, स्पष्ट नीति और प्रभावी रणनीति के कारण ही भयमुक्त और सुरक्षित छत्तीसगढ़ का सपना आज हकीकत में बदल पाया है।

नक्सलवाद के खिलाफ छत्तीसगढ़ में निर्णायक जंग: बस्तर में सिमटता ‘लाल गलियारा’

इस भावुक क्षण में मुख्यमंत्री ने उन वीर जवानों को भी याद किया जिन्होंने नक्सलवाद के विरुद्ध इस लंबी लड़ाई में अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आज जो शांति और सफलता हमें मिली है, उसकी नींव हमारे जवानों की शहादत ने ही रखी है।

लाल गलियारे पर सरकार का निर्णायक प्रहार: नक्सली हिंसा में 88% की कमी, प्रभावित जिलों की संख्या 126 से घटकर रह गई मात्र 8

 मुख्यमंत्री ने सुरक्षाबलों के अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा की जमकर सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके निरंतर समर्पण का परिणाम है।

लाल आतंक का सूर्यास्त: लहू से सने जंगलों में लोकतंत्र की जीत और नक्सलियों के ‘पैकअप’ की पूरी कहानी

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि नक्सलवाद के खात्मे के साथ ही अब छत्तीसगढ़ विकास के नए प्रतिमान स्थापित करेगा और जल्द ही देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में अपनी एक सशक्त पहचान बनाएगा।

उम्मीदों का छत्तीसगढ़ नई राह नया विश्वास नक्सलवाद से मुक्ति के साथ विकास की मजबूत शुरुआत कृषि उद्योग शिक्षा और स्वास्थ्य में निरंतर प्रगति शांति समरसता और आत्मनिर्भर भविष्य की ओर अग्रसर राज्य…… फैज़ान अशरफ

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version