अब घर बैठे होगा संपत्ति कर भुगतान-: छत्तीसगढ़ के 53 नगरीय निकायों में शुरू हुई ऑनलाइन प्रॉपर्टी टैक्स सुविधा

जशपुर नगर।
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम नवीन आदर्श विद्यालय जशपुर नगर के प्रतिभाशाली विद्यार्थी रूपेश लायेक ने कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए जिले और विद्यालय का नाम रोशन किया है। पुनर्मूल्यांकन के बाद रूपेश ने 96.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राज्य मेरिट सूची में छठा स्थान हासिल किया है।
कल्याण आश्रम के 73वें स्थापना दिवस एवं बाला साहब देशपांडे जयंती पर वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन : वित्त मंत्री ओपी चौधरी बोले — आदिवासी संस्कृति हमारी पहचान, संरक्षण सामूहिक दायित्व

रूपेश लायेक ने गत वर्ष कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में प्रारंभिक रूप से 476 अंक प्राप्त किए थे, जो प्रतिशत में 95.20 था। अंग्रेजी विषय में पुनर्मूल्यांकन के उपरांत उनके अंक 85 से बढ़कर 92 हो गए, जिससे उनका कुल प्राप्तांक 483 अंक और प्रतिशत 96.60 हो गया। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ उन्होंने राज्य स्तरीय टॉपर सूची में रैंक 06 प्राप्त की।

अब घर बैठे होगा संपत्ति कर भुगतान-: छत्तीसगढ़ के 53 नगरीय निकायों में शुरू हुई ऑनलाइन प्रॉपर्टी टैक्स सुविधा

रूपेश लायेक के पिता विनय लायेक पेशे से फूड वेंडर हैं, जबकि माता अन्नू लायेक गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद रूपेश की यह उपलब्धि कड़ी मेहनत, अनुशासन, आत्मविश्वास और शिक्षकों के मार्गदर्शन का प्रतिफल है। रूपेश का सपना इंजीनियर बनकर तकनीकी क्षेत्र में देश की सेवा करना है।

इस उल्लेखनीय सफलता पर कलेक्टर श्री रोहित व्यास, सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी श्री पी के भटनागर, विद्यालय के प्राचार्य श्री विनोद गुप्ता, व्याख्याता श्री भैरव भौमिक सहित विद्यालय परिवार के सभी शिक्षकों ने रूपेश को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Truecaller बनाम CNAP: सरकारी सिस्टम से संकट में ट्रूकॉलर का भविष्य, क्या खत्म हो जाएगी इसकी जरूरत

विद्यालय परिवार ने विश्वास जताया है कि रूपेश लायेक आगे भी इसी लगन और परिश्रम के साथ सफलता की नई ऊँचाइयाँ हासिल करेंगे और अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगे।

Birth Anniversary:: नागपुर से जशपुर तक 700 किलोमीटर की ऐतिहासिक यात्रा वनवासी कल्याण आश्रम के जनक बालासाहेब देशपांडे की कर्मभूमि बनी जशपुर

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version