नए साल पर तीन राज्यों के माओवादी कर सकते हैं बड़े पैमाने पर आत्मसमर्पण

AICC ने किया बड़ा संगठनात्मक बदलाव:

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने छत्तीसगढ़ में संगठन को नए सिरे से मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए राज्य के सभी जिलों में नए जिला कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। कांग्रेस अध्यक्ष की स्वीकृति के बाद जारी यह सूची तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

एआईसीसी की ओर से जारी पत्र में छत्तीसगढ़ प्रदेश के 41 जिलों के लिए नए जिला अध्यक्षों के नाम घोषित किए गए हैं। संगठनात्मक मजबूती, नए नेतृत्व को अवसर और आगामी राजनीतिक रणनीतियों को ध्यान में रखते हुए यह महत्वपूर्ण फेरबदल किया गया है।

इस सूची में युवा, अनुभवी और विभिन्न सामाजिक वर्गों से जुड़े नेताओं को स्थान दिया गया है। पार्टी का मानना है कि जमीनी स्तर पर संगठन को गतिशील बनाने और बूथ स्तर तक पकड़ मजबूत करने के लिए इन बदलावों से नई ऊर्जा का संचार होगा।

फर्जी निवेश कंपनी चलाकर 06 करोड़ रुपए की ठगी — जशपुर पुलिस ने झारखंड से तीन आरोपियों को दबोचा

जारी सूची के अनुसार नियुक्त नए जिला कांग्रेस अध्यक्ष इस प्रकार हैं—

1. बालोद – चंद्रेश कुमार हिरवानी
2. बलौदाबाजार – सुमित्रा गिरथलारे
3. बलरामपुर – हरिहर प्रसाद यादव
4. बस्तर ग्रामीण – प्रेम शंकर शुक्ला
5. बेमेतरा – आशीष छाबड़ा
6. भिलाई शहर – मुकेश चंद्राकर
7. बीजापुर – लालू राठौर
8. बिलाईगढ़-सारंगढ़ – तारा चंद देवांगन
9. बिलासपुर शहर – सिद्धांशु मिश्रा
10. बिलासपुर ग्रामीण – महेन्द्रा गंगोत्री
11. दंतेवाड़ा – सलीम राजा उस्मानी
12. धमतरी – तरिणि चंद्राकर
13. दुर्ग शहर – राजेश बखिलवार
14. दुर्ग ग्रामीण – शेख हसन
15. गरियाबंद – श्रीचंद बेत्रा
16. गौरेला-पेंड्रा-मरवाही – कमलेश चौहान
17. जगदलपुर – सुशील कुमार मौर्य
18. जांजगीर-चांपा – पारस चन्द्र मरावी
19. जशपुर – यू. डी. मिन्ज
20. कांकेर – बसंत यादव
21. कवर्धा – नवीन जैन जैन
22. खरियारघाट-छुईखदान-गंडई – कोमल दास साहू
23. कोंडागांव – रवि घोष
24. कोरबा शहर – रविकांत कुमार राठौर
25. कोरबा ग्रामीण – मनोज चौहान
26. कोरिया – प्रदीप कुमार गुप्ता
27. महासमुंद – द्वारिकादिश यादव
28. मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर – अशोक श्रीवास्तव
29. मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी – सुरजीत सिंह ठाकुर
30. मुंगेली – ज्ञानश्यम प्रसाद वर्मा
31. नारायणपुर – राजेश कुमार दीवान
32. रायगढ़ शहर – शख्खा यादव
33. रायगढ़ ग्रामीण – नागेन्द्र नेगी
34. रायपुर शहर – श्रीकुमार शंकर मेनन
35. रायपुर ग्रामीण – राजेन्द्र कप्पू बंजारे
36. राजनांदगांव शहर – जितेन्द्र उदय मुदलियार
37. राजनांदगांव ग्रामीण – विपिन यादव
38. सक्ती – रशिमी गबेल
39. सुकमा – हरीश लाखमा
40. सूरजपुर – शशि सिंह कोर्राम
41. सरगुजा – बल कृष्ण पाठक

झारखंड के युवाओं के सपनों को मिली उड़ान: 9,000 को सरकारी नौकरी, हेमंत सरकार ने मनाई पहली सालगिरह

अनुशासनहीन कर्मचारियों पर गिरी गाज: चुनावी लापरवाही ,शराबखोरी और स्कूलों में दुर्व्यवहार पर सख्त कार्रवाई”

संगठन में नई ऊर्जा लाने की तैयारी

कांग्रेस का कहना है कि यह नियुक्तियाँ राज्य संगठन को अधिक सक्रिय, जवाबदेह और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। जिला अध्यक्षों को आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियानों और राजनीतिक रणनीतियों में अहम भूमिका मिलेगी।सूत्रों का मानना है कि इन बदलावों से कांग्रेस प्रदेश स्तर से लेकर बूथ स्तर तक अपने ढांचे को और मजबूत करने की तैयारी में है, विशेषकर आने वाले राजनीतिक घटनाक्रमों को देखते हुए।

 

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version