जशपुर में गांजे के बाद अब ‘ब्राउन शुगर’ की इंट्री: महिला तस्कर आफरीन खातून गिरफ्तार
जशपुर जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा 36वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह आज सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 1 जनवरी से प्रारंभ हुए इस एक माह के विशेष अभियान का समापन आज एसडीओपी कार्यालय परिसर में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम के साथ किया गया। इस अवसर पर जिले के आला अधिकारियों ने उपस्थित नागरिकों और छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा और जीवन की महत्ता के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

सरकारी बैंक में ऑफिसर बनने का मौका: BOB ने निकाली 441 पदों पर IT भर्ती, जानें कैसे करें अप्लाई
अभियान के दौरान जशपुर पुलिस ने जिले भर के हाट-बाजारों, स्कूलों और कॉलेजों में पहुँचकर विभिन्न माध्यमों से जागरूकता फैलाई। कहीं नुक्कड़ नाटकों के जरिए यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया गया, तो कहीं हेलमेट और ऑटो रैली निकालकर लोगों को सुरक्षा के प्रति सचेत किया गया। इस जन-अभियान में एनसीसी कैडेट, स्काउट गाइड और नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवकों ने भी चौक-चौराहों पर सक्रिय भूमिका निभाई। इसी क्रम में आयोजित निबंध, चित्रकला और स्लोगन प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को समापन समारोह में प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि ओवरस्पीडिंग और नशे की हालत में वाहन चलाना न केवल स्वयं के लिए बल्कि दूसरों के लिए भी घातक है, इसलिए सुरक्षित यातायात को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना अनिवार्य है। जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार और डीएफओ शशि कुमार ने भी नागरिकों से एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने का आह्वान किया ताकि सड़कों पर होने वाली जनहानि को रोका जा सके।
आंतरिक्ष संगवारी प्रतियोगिता में जशपुर के छात्र-छात्राएं दिखाएँगे प्रतिभा
कार्यक्रम के समापन पर एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए डीआईजी और जिला पंचायत सीईओ ने हाइवे पेट्रोलिंग वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह विशेष टीम अब 24 घंटे लोरो घाट से कुनकुरी तक के मार्ग पर नियमित गश्त करेगी, जिसका मुख्य उद्देश्य हाईवे पर होने वाले अपराधों पर लगाम लगाना और किसी भी दुर्घटना की स्थिति में घायलों को तत्काल सहायता पहुँचाना है। जशपुर पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी सड़क हादसे की सूचना तुरंत हेल्पलाइन नंबर 94791-93699 पर दें, ताकि समय रहते मदद पहुंचाई जा सके।
रमजान 2026: पाक महीने की शुरुआत कब, क्यों है खास और रोज़ा रखने का क्या है महत्व

