Lava Virat V1 5G और Virat V1 लॉन्च: भारतीय कंपनी लावा ने अपनी नई विराट सीरीज लॉन्च कर दी है। इस सीरीज से कंपनी ने 2 नए स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं जिनमें Lava Virat V1 5G और Lava Virat V1 के नाम शामिल हैं। यह दोनों फोन कंपनी के बजट स्मार्टफोन है जिससे यह कीमत में बहुत सस्ते हैं।
- Lava Virat V1 सीरीज के फीचर्स
इन दोनों फोन में से Lava Virat V1 5G जहां एक 5जी फोन है तो वहीं दूसरा Lava Virat V1 एक 4जी फोन है। दोनों फोन में मुख्य अंतर 5जी और 4जी के कारण अलग-अलग प्रोसेसर और बैटरी का है। बाकी सभी फीचर्स दोनों फोन में समान हैं।

प्रोसेसर– Lava Virat V1 5G में UNISOC T8200 प्रोसेसर लगाया गया है। तो वहीं Lava Virat V1 में UNISOC SC9863A प्रोसेसर लगाया गया है।
बैटरी– लावा विराट वी1 5जी में 6000 mah की बड़ी बैटरी मिलेगी। तो वहीं लावा विराट वी1 में 5000 mah बैटरी मिलेगी।
डिस्प्ले– दोनों फोन में 6.75 इंच की स्क्रीन पर HD+ डिस्प्ले मिलेगा।

कैमरा– लावा के इन दोनों फोन में 13 MP का AI डुअल बैक कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए दोनों फोन में 5 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है।
रैम और स्टोरेज– लावा के इन दोनों फोन में 4GB की रैम और 64 GB की स्टोरेज मिलेगी।
- कीमत और सेल डेट
Lava Virat V1 5G की कीमत ₹12,999 रखी गई है, जबकि Lava Virat V1 को ₹9,999 में खरीदा जा सकेगा। दोनों स्मार्टफोन की पहली सेल 31 जुलाई से शुरू होगी, जहां ग्राहक इन्हें कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और प्रमुख ऑनलाइन व ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीद सकेंगे।

