त्याग, तपस्या और सेवा का जीवंत प्रतिमान: पूज्य गुरुपद संभव राम जी, के अवतरण दिवस पर विशेष भावांजलि

जशपुर/सोगड़ा: अघोरेश्वर भगवान राम जी की तपोस्थली, सोगड़ा आश्रम में चैत्र (वासन्तिक) नवरात्र के पावन अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। 24 मार्च 2026, मंगलवार को नवरात्र की सप्तमी तिथि के अवसर पर आश्रम में माँ कालरात्रि का विशेष पूजन अनुष्ठान विधि-विधान से संपन्न किया जाएगा।

BPCL का नया नियम लागू; कोटा खत्म होते ही ‘हेलो बीपीसीएल’ एप पर पूछे जाएंगे गैस सिलेंडर बुकिंग के लिए ये अजीब सवाल

शाम 7:00 बजे निकलेगी भव्य शोभायात्रा
आश्रम प्रबंधन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस विशेष अवसर पर माँ भगवती को एक सुसज्जित डोले में विराजमान किया जाएगा। शाम 7:00 बजे पारंपरिक वाद्ययंत्रों की गूंज, भक्तिमय कीर्तन-भजन और जयकारों के साथ माँ का डोला आश्रम परिसर से निकाला जाएगा।

​”कोटा-दिल्ली फेल! जशपुर के एक सरकारी संस्थान ने 12 साल में पैदा किए दर्जनों टॉपर्स,IITians और डॉक्टर्स; हर जगह वनांचल के बच्चों का दबदबा; देखिए चमत्कारी आंकड़े!”

‘महुआ जाड़’  : कड़कड़ाती धूप के बीच अचानक क्यों लौटी ये गुलाबी ठंड? जानें महुआ टपकने और इस बदलते मौसम का अनोखा रिश्ता

परिक्रमा के बाद होगी महाआरती
माँ का यह डोला मंदिर परिसर से प्रस्थान कर पूरे आश्रम की परिक्रमा करेगा। परिक्रमा पूर्ण होने के पश्चात डोला पुनः मुख्य मंदिर पहुँचेगा, जहाँ विशेष पूजन-अर्चन और मंत्रोच्चार के बीच माँ भगवती की भव्य महाआरती की जाएगी।

‘महुआ जाड़’  : कड़कड़ाती धूप के बीच अचानक क्यों लौटी ये गुलाबी ठंड? जानें महुआ टपकने और इस बदलते मौसम का अनोखा रिश्ता

सप्तमी पूजन का विशेष महत्व
नवरात्र की सप्तमी यानी कालरात्रि पूजन का सोगड़ा आश्रम में विशेष आध्यात्मिक महत्व माना जाता है। इस दिन माँ भगवती का विशेष श्रृंगार किया जाता है। मान्यता है कि इस पूजन और डोला दर्शन में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को विशेष पुण्य फल की प्राप्ति होती है।

शिक्षा मंत्रालय का ‘मिशन 2030’: अब ‘NIOS मित्र’ लाएंगे स्कूल छोड़ चुके 2 करोड़ बच्चों को मुख्यधारा में

आश्रम में होने वाले इस भव्य आयोजन में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुँचने की संभावना है, जिसे देखते हुए आश्रम प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version