राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ के प्रांतीय महासभा में पारित प्रस्ताव के तहत संगठन का विस्तार किया गया है। संघ के जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु शर्मा ने एक आधिकारिक आदेश जारी कर व्याख्याता मनोज कुमार शर्मा (शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला परमालकसा, विकासखंड व जिला-राजनांदगांव) को सर्वसम्मति से ‘छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ जिला इकाई राजनांदगांव’ का नया जिला सचिव नियुक्त किया है। यह नियुक्ति आगामी निर्वाचन या अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी।मनोज कुमार शर्मा के जिला सचिव मनोनीत होने पर संघ के पदाधिकारियों और शिक्षकों में हर्ष की लहर है। उनकी इस नियुक्ति पर जिला उपाध्यक्ष सुशील शर्मा, जिला महामंत्री हरीश शर्मा और जिला महिला प्रमुख श्रीमती शशिकला कठोलिया ने बधाई दी है।इसके साथ ही ब्लॉक अध्यक्ष डोंगरगांव शशांक साहू, ब्लॉक अध्यक्ष राजनांदगांव श्रीमती ममता द्विवेदी, ब्लॉक अध्यक्ष छुरिया चेतन दुबे, ब्लॉक अध्यक्ष डोंगरगढ़ सूर्यकांत बनवाले तथा सुंदरलाल चतुर्वेदी, ब्लॉक सचिव ललित महाजन, गुलाब गावरे, विजय जैन, राहुल जैन, अभिषेक जैन, फलेश अष्टबंधु, बसंत गुप्ता, राजेश ठाकुर, सौरभ तिवारी, श्रीमती शीतला बंधे, श्रीमती वीणा रामटेके, श्रीमती चित्ररेखा वैष्णव, दीनादास साहू, विनीता जेम्स, चांदनी कँवर, स्वाति जैन, सुशीला हेड़ाऊ, सविता गनवीर, नूतन साहू, बादल गुप्ता, वीरेंद्र तिवारी, रितेश दीक्षित, मनीष ठाकुर, लविंद्र साव, राजेश्वरी नंदेश्वर, श्रीमती हेमलता शर्मा, मनोज निषाद और हेमंत डौंडिलकार सहित अनेक शिक्षक साथियों ने उन्हें उज्जवल कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।शिक्षकों ने उम्मीद जताई है कि मनोज शर्मा के नेतृत्व में जिला संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए संघ सदैव तत्पर रहेगा।


