सेवानिवृत्त सहायक शिक्षक चेतन धर शर्मा को भावभीनी विदाई_
*सकरी-बिलासपुर, 28 नवंबर 2026*
सेजेस सकरी बिलासपुर शाला परिवार की ओर से सहायक शिक्षक श्री चेतन धर शर्मा के रिटायरमेंट पर विदाई सह सम्मान कार्यक्रम होटल पैसिफिक में दिनांक 28 नवंबर 2026 को अपराह्न हुआ जिसमे उनके साथ उनके परिवार के सदस्य भी शामिल हुए।
कार्यक्रम में शाला प्राचार्य डॉ. संध्या तिवारी सहित पूर्व सेवारत शिक्षक श्री राजेश पाठक सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

श्री चेतन धर शर्मा 09 सितंबर 1990 को व्यावसायिक शिक्षक के रूप में प्रथम नियुक्ति प्राप्त की। इसके बाद 6 अक्टूबर 2008 से 30 जून 2018 तक सहायक शिक्षक, पंचायत के पद पर रहे। 1 जुलाई 2018 से 31 अगस्त 2026 तक सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत रहे। 31 अगस्त 2026 को वे सेवानिवृत्त हुए। इस प्रकार उन्होंने विभाग में कुल 29 वर्ष की सेवा दी।
प्राचार्य संध्या तिवारी ने अपने उदबोधन में कहा, “श्री चेतन धर शर्मा जैसे समर्पित, अनुशासित और सरल-सौम्य शिक्षक का जाना शाला परिवार के लिए एक बड़ी क्षति है।”
पूर्व सेवारत शिक्षक श्री राजेश पाठक ने कहा, “चेतन धर शर्मा मेरे सहकर्मी ही नहीं, एक सच्चे मित्र, साथी और मार्गदर्शक भी रहे हैं।”
इसके बाद अन्य शिक्षकीय स्टाफ द्वारा गीत-संगीत प्रस्तुत किया गया।
श्री चेतन धर शर्मा द्वारा समस्त स्टाफ को महामाया माता की चुनरी भेंट की गई और सबका प्रत्यक्ष भेंट सह अभिवादन किया गया।
अंत में शाला परिवार ने उन्हें शॉल, श्रीफल, गिफ्ट और सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया।
व्याख्याता विनय मौर्य ने शाहिद कबीर की ग़ज़ल “ठुकराओ अब के प्यार करो…” की प्रस्तुति पश्चात कार्यक्रम का समापन हुआ।



