राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ को लेकर बड़ा फैसला: अब राष्ट्रगान से पहले होगा 3 मिनट 10 सेकंड का गायन
मनोरा:
गणितीय अवधारणाओं को सरल एवं स्पष्ट रूप से समझाने के उद्देश्य से विकासखंड मनोरा के संकुल केंद्र सह पूर्व माध्यमिक शाला सिकरी में मापन मेला का आयोजन किया गया। यह आयोजन विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री तरुण पटेल एवं विकासखंड स्रोत केंद्र समन्वयक श्री आशुतोष शर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ‘नवसंकल्प जशपुर’ में प्रवेश शुरू: 03 नए बैचों में मिलेगा निःशुल्क प्रशिक्षण
मेला में संकुल की कुल 6 शालाओं के विद्यार्थियों ने गतिविधि आधारित 14 विभिन्न स्टॉल के माध्यम से मापन से संबंधित अवधारणाओं को आपसी सहयोग से सीखा। विद्यार्थियों ने लंबाई, समय, कैलेंडर, ऊँचाई, धारिता, परिमाप एवं क्षेत्रफल जैसी गणितीय अवधारणाओं को सरल और रोचक गतिविधियों के माध्यम से समझा।

छत्तीसगढ़ की पंचायतों का देश में डंका; सरगुजा और धमतरी की पंचायतों ने जीते राष्ट्रीय पुरस्कार

मेला के दौरान “मेरी लंबाई कितनी?”, सटीक आकलन, खरीद–बिक्री जैसी गतिविधियों में बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों की भी सक्रिय सहभागिता देखने को मिली। इससे बच्चों की समझ के साथ-साथ उनकी रुचि में भी वृद्धि हुई।

चुनौतियों के पाले में तपकर निखरा जशपुर का ‘लाल हीरा’, अब ग्लोबल मार्केट पर नजर
मेला के समन्वय का दायित्व श्री प्रशांत षड़ंगी (सीएसी, सिकरी) द्वारा निभाया गया। इस आयोजन में श्री किशोर भगत (प्रधान पाठक, माध्यमिक शाला सिकरी), श्री ब्रह्मदेव सिंह (प्रधान पाठक, प्राथमिक शाला सिकरी) तथा श्री धुरमल प्रधान (प्रधान पाठक, प्राथमिक शाला गोन्देकोना) का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

बांसुरी की तान और चूड़ियों की खनक: जतरा में परंपरा निभाने उत्साह और उमंग के साथ उमड़ रहा जनसैलाब”
संकुल मेंटर शिक्षक श्री आनंद किशोर बरवा, श्रीमती संतोषी नागदेव, श्री दीपक तिर्की, श्री गणेश राम तथा अजीम प्रेमजी फाउंडेशन मनोरा से श्री चंद्रदेव नायक के साथ-साथ सिकरी, काटाबेल एवं गजमा के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की इस मेला को सफल बनाने में अहम भूमिका रही।

“CGBSE फीस वृद्धि: नामांकन से लेकर परीक्षा शुल्क तक सब हुआ महंगा, जानिए अब कितना ढीला करना होगा बटुआ।”

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version