रायपुर | छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में आज प्रश्नकाल के दौरान जशपुर जिले की बुनियादी सुविधाओं, विशेषकर ग्रामीण सड़कों की स्थिति पर प्रश्न उठाये गए.जशपुर की सड़कों के रखरखाव को लेकर पूछे गए एक महत्वपूर्ण सवाल पर सरकार ने अपना आधिकारिक पक्ष रखा है।
छत्तीसगढ़: एक साल में जेलों में 66 बंदियों की मौत, 48 मामलों में जांच अब भी जारी
3 साल, 63 सड़कें और करोड़ों का खर्च
सदन में दी गई जानकारी के अनुसार, पिछले तीन वर्षों के भीतर जशपुर जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत कुल 63 सड़कों के संधारण (रखरखाव) का कार्य किया गया है। विभाग ने इन सड़कों की सूची पेश करते हुए बताया कि ग्रामीण कनेक्टिविटी को दुरुस्त करने के लिए लगातार बजट खर्च किया जा रहा है।
शिकायतों पर ‘क्लीन चिट’
सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर अक्सर उठने वाले सवालों के बीच, सरकार ने सदन में स्पष्ट किया कि इन 63 सड़कों के संधारण कार्य को लेकर अब तक किसी भी जनप्रतिनिधि या स्थानीय ग्रामीण की ओर से कोई लिखित या आधिकारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। इसी आधार पर विभाग ने कार्य को गुणवत्तापूर्ण मानते हुए किसी भी प्रकार की जांच या कार्रवाई की आवश्यकता से इनकार कर दिया है।
कैसे AI बना रहा है भारत के गाँवों को ‘स्मार्ट’ और आत्मनिर्भर
जशपुर की 63 सड़कों को लेकर सरकार ने भले ही ‘ऑल इज वेल’ का सिग्नल दिया हो, लेकिन विपक्ष और स्थानीय विधायकों की सक्रियता बता रही है कि आने वाले घंटों में ग्रामीण विकास और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर सदन में भारी गहमागहमी देखने को मिलेगी।

