जशपुर।
छत्तीसगढ़ सरकार जशपुर जिले को पर्यटन के मानचित्र पर मजबूती से उभारने के लिए बड़े कदम उठा रही है। विधानसभा में विधायक गोमती साय के प्रश्न के जवाब में पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, जिले के शारदा धाम मंदिर (ग्राम टेढ़ापहाड़, दुलदुला) को आधिकारिक तौर पर पर्यटन स्थल के रूप में चिन्हित किया गया है। इसके साथ ही जिले के विभिन्न पर्यटन क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए करोड़ों की योजनाएं जमीन पर उतारी जा रही हैं।



जशपुर में दिखेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण; 50 मिनट तक आसमान में रहेगा अद्भुत नजारा”
इन प्रमुख स्थलों का हुआ विकास
पर्यटन विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, जिले के कई प्रसिद्ध स्थलों पर बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया गया है:
जशपुर के रानीदाह जलप्रपात और लोरोघाट में शौचालय व नलकूप की सुविधा। पत्थलगांव के किलकिला में सांस्कृतिक भवन और सामुदायिक शौचालय का निर्माण।बगीचा के दनगरी, राजपुरी, कैलाशगुफा और खुड़िया रानी जैसे स्थलों पर ट्यूबवेल, रेलिंग, सीटिंग प्लेटफॉर्म और सोलर लाइट की व्यवस्था की गई है।
मयाली और कोसलापाठ के काम समय सीमा में होंगे पूरे मंत्री ने बताया कि कोसलापाठ (तमता पहाड़) में चल रहे सामुदायिक शौचालय के निर्माण को 30 मार्च 2026 तक पूर्ण करने का लक्ष्य है। वहीं, मयाली-बगीचा केंद्रीय परियोजना के तहत चल रहे विकास कार्यों को 31 मार्च 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा।जाएगा। बता दें कि मयाली डैम के पास विकास कार्यों का भूमि पूजन हाल ही में 5 फरवरी 2026 को किया गया है।
जशपुर में गौ-सेवा आयोग के पास एक भी संस्था रजिस्टर नहीं, जानें क्या है पूरा मामला?
होमस्टे और ‘वे साइड’ सुविधाएं
जशपुर में पर्यटन को केवल दर्शन तक सीमित न रखकर इसे रोजगार से जोड़ने की तैयारी है. जिले में पर्यटकों को घर जैसा माहौल देने के लिए ‘होमस्टे’ पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू की गई है, जिसके तहत फिलहाल 9 आवेदनों पर कार्यवाही चल रही है। मयाली डैम रिसॉर्ट, यहाँ टूरिस्ट रिसॉर्ट और स्किल डेवलपमेंट सेंटर विकसित किया जा रहा है। जिला प्रशासन से राजमार्गों और बाईपास मार्गों पर ‘वे साइड एमेनिटीज’ (पर्यटक सुविधाएं) विकसित करने के लिए भूमि की मांग की गई है। नए पर्यटन स्थलों को चिन्हित करने के लिए जिला प्रशासन से प्रस्ताव मांगे गए हैं और भविष्य के विस्तार के लिए ‘लैंड बैंक’ (भूमि बैंक) की स्थापना की जा रही है।
देशभर की 14 साल की बेटियों को अब मुफ्त मिलेगा सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा कवच!”
एक नजर में आगामी बड़े प्रोजेक्ट्स
मधेश्वर पहाड़ मंदिर में प्रवेश द्वार, पाथवे, रेलिंग और सुरक्षा कियोस्क।कैलाशगुफा ओपन एयर थिएटर, सोवनियर शॉप, व्यूइंग कियोस्क और लैंडस्केपिंग।जशपुर के इन प्राकृतिक और धार्मिक स्थलों के संवरने से न केवल स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।
छत्तीसगढ़ में होली पर शराब दुकानें रहेंगी बंद, सरकार ने घोषित किया ड्राई डे

