रायपुर। नर्मदा ड्रिंक्स प्राइवेट लिमिटेड कोका कोला कंपनी रायपुर में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती की सबसे विशेष बात यह है कि इसके लिए किसी भी प्रकार का कोई परामर्श शुल्क नहीं लिया जाएगा। कंपनी द्वारा शिपिंग सुपरवाइजर के 6 पदों पर भर्ती की जा रही है जिसमें 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इनका मुख्य कार्य वर्करों से लोडिंग और अनलोडिंग करवाना होगा और इसके लिए 14000 रुपये वेतन निर्धारित किया गया है।
क्या आपको पता है छत्तीसगढ़ में कितने युवा हैं बेरोजगार? ताजा आंकड़ों में खुलासा: 15 लाख से ज्यादा युवाओं ने कराया है रोजगार कार्यालय में पंजीयन। देखें आपके जिले में कितने युवाओं को है नौकरी की तलाश
इसी तरह डेटा एंट्री ऑपरेटर के 2 पदों पर महिला और पुरुष दोनों की भर्ती होनी है जिनके लिए 12वीं के साथ कंप्यूटर की जानकारी होना अनिवार्य है। इस पद के लिए भी 14000 रुपये मासिक वेतन और 8 घंटे की ड्यूटी तय की गई है। इसके अतिरिक्त 12 घंटे की ड्यूटी के साथ सुरक्षा गार्ड के 7 पदों पर भर्ती की जाएगी जिनका कार्य क्षेत्र रायपुर की कॉलोनी होगी और वेतन 13000 रुपये रहेगा। फॉर्कलिफ्ट ड्राइवर और ऑपरेटर के पदों के लिए 5वीं पास उम्मीदवार जिनके पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस है वे आवेदन कर सकते हैं जिनका वेतन 17000 रुपये होगा।
सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज ने हासिल किया प्रतिष्ठित “ग्रेट प्लेस टू वर्क” सम्मान
इच्छुक उम्मीदवार भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए कंचन चक्रवर्ती से 7024130880 पर, हेड एचआर मनीष मिश्र से 9151565856 पर या डॉ सुनील कुमार मिश्रा से 9414189963 पर संपर्क कर सकते हैं। भर्ती की प्रक्रिया रायपुर कोका कोला डिपो के लिए की जा रही है।

