होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


Jila panchayatShri shri Ravishankar"Grand Commander of the Order of the Star and Key of the Indian Ocean"morishashTrain Hijackpakistan

ट्राइबल के विभागीय अधिकारियों को दरकिनार कर पांच जिलों में दिया राजस्व अधिकारियों को प्रभार, शासन की पदस्थापना के विरुद्ध हस्तक्षेप पर विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने लगाया विधानसभा प्रश्न

Featured Image

admin

Updated At: 26 Dec 2022 at 05:25 PM

विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कई जिलों में सहायक आयुक्त का प्रभार अन्य विभाग के अधिकारियों को देने के विषय में प्रश्न लगाया है उन्होंने आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग से इस प्रश्न का जवाब माँगा है. बृजमोहन अग्रवाल ने सहायक आयुक्तों के पद एवं पदस्थापना के संबंध में तारांकित प्रश्न क्रमांक 664 के माध्यम से सरकार से प्रश्न किया है कि क्या आदिम जाति विकास मंत्री महोदय यह बताने की कृपा करेंगे कि (क) विभाग में सहायक आयुक्त के कितने पद स्वीकृत है व कितने पद रिक्त है? कितने जिलों में सहायक आयुक्त, आदिम जाति कल्याण विभाग के पद में विभागीय अधिकारी पदस्थ है और कितने जिलों में अन्य विभागों के अधिकारी की चार्ज या पदस्थ किया ग है? जिलावार जानकारी देवें? (ख) क्या जिलों में सहायक आयुक्त को हटाकर कलेक्टरों ने विभाग के बाहर के अधिकारियों को सहा आयुक्त का चार्ज कार्यभार दिया है या पदस्थ किया है ? यदि हो तो कितने जिलों में किन-किन अधिकारियों का चार्ज कार्यभारदस् किया गया है ? जिलावार बतावें ? (ग) क्या सहायक आयुक्त को हटाने बदलने का अधिकार शासन ने कलेक्टरों को प्रत्यारोपित कि ? यदि नहीं तो किस नियमों के तहत सहायक आयुक्त को हटाकर डिप्टी कलक्टरों व अन्य अधिकारियों को चार्ज कार्यभार पदस्थ गया है. बतायें ? (घ) प्रदेश में ट्राईबल ब्लाक कितने है व क्या इन जनपद पंचायतों में मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर अन्य विभागों के अधिकारियों को भी पदस्थ किया गया है? यदि हां तो कितने विभागीय व कितने अन्य विभाग के अधिकारी पदस्थ है? • विभाग में मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर अन्य विभागों/रा. प्रा. से के अधिकारियों को पदस्थ करने के क्या नियम है? ज्ञात हो कि पाँच जिलों के कलेक्टरों ने सहायक आयुक्त का प्रभार अपने अधीनस्थ अपर कलेक्टर संयुक्त और डिप्टी कलेक्टरों को दे दिया है जिनके द्वारा कलेक्टरों के निर्देश पर काम किया जा रहा है इसके पीछे उनकी क्या मंशा है यह तो उन जिलों के कलेक्टर ही बता सकते है. कोंडागांव के सहायक आयुक्त संकल्प साहू, के स्थान पर संयुक्त कलेक्टर मनोज केसरिया को अस्थायी रूप से सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कोण्डागांव का प्रशासनिक एवं वित्तीय प्रभार सौंपा गया है।इससे पूर्व बालोद जिले में सहायक आयुक्त विवेक दलेला को हटा कर डिप्टी कलेक्टर को सहायक आयुक्त का जिम्मा दिया गया है जशपुर में सहायक आयुक्त बी.के. राजपूत का चार्ज अपर कलेक्टर लवीना पांडे को दिया गया है.इसी प्रकार महासमुन्द और नारायणपुर जिले में भी शासन द्वारा की गईं पदस्थापना के विरुद्ध कलेक्टरों ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों को सहायक आयुक्त का चार्ज दिया है

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Featured Image

Youtube: : यूट्यूब के दो नए धमाकेदार फीचर लॉन्च, क्रिएटर्स और यूजर्स दोनों को मिलेगा फायदा

Advertisement