होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


Shri shri Ravishankar"Grand Commander of the Order of the Star and Key of the Indian Ocean"morishashTrain Hijackpakistanfouren

जन्मदिन विशेष: : "सीएम की हमसफ़र,सेवा और सादगी की रहबर,समर्पण जिनकी पहचान, ममता जिनका श्रृंगार,हर दिल में बसती हैं श्रीमती कौशल्या साय

Featured Image

Faizan Ashraf

Updated At: 11 Mar 2025 at 10:00 AM

सादगी की चादर ओढ़े, सेवा का दीप जलाती हैं,

हर दिल में अपनापन भरकर, ममता की छांव बन जाती हैं,

सफ़र मुख्यमंत्री का हो या जनसेवा का, हर कदम में संग हैं,

श्रीमती कौशल्या साय नारी शक्ति की सजीव पहचान हैं।

समीर इरफ़ान/ उदालक नायडू

जशपुरनगर।

छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला श्रीमती कौशल्या साय का जन्मदिवस आज, 11 मार्च को हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। वे न केवल छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अर्धांगिनी हैं, बल्कि समाजसेवा, धार्मिक आस्था और आध्यात्मिक मूल्यों में अपनी गहरी रुचि के लिए भी जानी जाती हैं। उनकी सहजता, विनम्रता और सेवा भाव ने उन्हें जनसामान्य के बीच अत्यंत लोकप्रिय बना दिया है।

समाजसेवा में सतत योगदान

श्रीमती कौशल्या साय का जीवन समाज के प्रति समर्पण का जीवंत उदाहरण है। वे हमेशा जरूरतमंदों की सहायता के लिए तत्पर रहती हैं और जनसमस्याओं को अपनी व्यक्तिगत जिम्मेदारी मानती हैं। यही कारण है कि उनके निवास स्थान पर लोगों का आना-जाना निरंतर बना रहता है। वे सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों में भी सक्रिय भूमिका निभाती हैं और अपनी सादगी व आत्मीयता से हर किसी को प्रभावित करती हैं।

राजनीति और आध्यात्मिकता का अद्भुत संतुलन

राजनीति शास्त्र में स्नातकोत्तर श्रीमती कौशल्या साय ने अपने जीवन में राजनीति और आध्यात्मिकता के बीच अद्भुत संतुलन स्थापित किया है। उनका विवाह 27 मई 1991 को श्री विष्णुदेव साय से हुआ, जब वे विधायक थे। समय के साथ विष्णुदेव साय संगठन और प्रशासन में अपनी जिम्मेदारियों का विस्तार करते गए, और इस पूरे सफर में श्रीमती कौशल्या साय उनकी सशक्त सहभागी बनी रहीं।

त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था में जनपद सदस्य के रूप में चुनाव जीतकर वे सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रहीं। उनकी सहजता और कर्तव्यपरायणता को देखते हुए स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव उन्हें स्नेहपूर्वक "बहुरिया साहब" कहकर पुकारते थे। यह संबोधन उनके प्रति सम्मान और स्नेह का प्रतीक था।

परिवार और कर्तव्यों का उत्कृष्ट निर्वहन

साय दंपति के तीन संतान हैं – एक पुत्र और दो पुत्रियां। श्रीमती कौशल्या साय ने अपने पारिवारिक और सामाजिक दायित्वों को इतनी कुशलता से निभाया कि श्री विष्णुदेव साय को संगठन और प्रशासनिक कार्यों पर ध्यान केंद्रित करने की पूरी स्वतंत्रता मिली। उनका मानना है कि मुख्यमंत्री के रूप में श्री विष्णुदेव साय की सफलता समस्त समाज की उपलब्धि है।

अपने एक वक्तव्य में उन्होंने कहा था –"जब मेरा विवाह हुआ, तब श्री विष्णुदेव साय विधायक थे और आज वे ईश्वर एवं जनता के आशीर्वाद से मुख्यमंत्री पद पर आसीन हैं। यह आशीर्वाद और विश्वास ही हमारे परिवार को प्रेरित करता है कि हम छत्तीसगढ़ की सेवा में अपना सर्वश्रेष्ठ दें।"

राजनीति से परे, एक मजबूत परिवार की आधारशिला

श्रीमती कौशल्या साय के अनुसार, उनका परिवार पारंपरिक मूल्यों पर आधारित है, जहाँ हर सदस्य – मां, पुत्र, पुत्रियां – सभी एक साथ रहते हैं। घर में पारिवारिक और सामाजिक चर्चाओं को प्राथमिकता दी जाती है, जबकि राजनीति की चर्चा से बचा जाता है। उनका प्रयास रहता है कि जब श्री विष्णुदेव साय घर में हों, तो वे परिवार के साथ सुकून के पल बिता सकें।

उनका यह विश्वास है कि छत्तीसगढ़ की जनता का स्नेह, सहयोग और समर्थन ही मुख्यमंत्री को इस महत्वपूर्ण दायित्व को निभाने की शक्ति प्रदान करता है।

जनता के दिलों में बसने वाली प्रथम महिला

श्रीमती कौशल्या साय का जीवन सेवा, सादगी और निष्ठा का अनुपम उदाहरण है। वे एक कुशल गृहिणी, आदर्श माता, समर्पित धर्मपत्नी और कर्मठ समाजसेवी हैं। उनका जीवन न केवल प्रेरणादायक है, बल्कि यह दर्शाता है कि सशक्त नेतृत्व के पीछे एक सशक्त सहभागी का होना कितना आवश्यक है।

उनके जन्मदिन पर सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करता है और उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करता है।

न सियासत की चाह, न शोहरत का गुमान,

बस सेवा में ढलता है उनका हर अरमान,

विष्णुदेव जी की हमसफ़र, हर दिल की धड़कन,

श्रीमती कौशल्या साय हैं ममता की पहचान।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Featured Image

Youtube: : यूट्यूब के दो नए धमाकेदार फीचर लॉन्च, क्रिएटर्स और यूजर्स दोनों को मिलेगा फायदा

Advertisement