होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


Jila panchayatShri shri Ravishankar"Grand Commander of the Order of the Star and Key of the Indian Ocean"morishashTrain Hijackpakistan

GSAT-N2 लॉन्च: अब उड़ते प्लेन में मिलेगी हाईस्पीड इंटरनेट सर्विस, SpaceX के रॉकेट से अंतरिक्ष गया ISRO का सैटेलाइट,

Featured Image

admin

Updated At: 19 Nov 2024 at 01:38 PM

नगरीय निकायों के कर्मचारियों ने किया अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान, 6 सूत्रीय मांगों को लेकर करेंगे प्रदर्शन GSAT-N2 Satellite Launch: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने एक बड़ा कदम उठाते हुए एलन मस्क की स्पेसएक्स कंपनी के फाल्कन 9 रॉकेट से GSAT-N2 सैटेलाइट लॉन्च किया। यह ऐतिहासिक लॉन्च 18 नवंबर की आधी रात को हुआ। GSAT-N2 सैटेलाइट का वजन 4700 किलोग्राम है और यह 14 साल के लंबे मिशन के लिए बनाया गया है। यह सैटेलाइट भारत के दूरदराज के इलाकों में हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड और डिजिटल वीडियो-ऑडियो सेवाएं प्रदान करेगा। खास बात यह है कि यह हवाई यात्राओं के दौरान भी इंटरनेट की सुविधा देगा। जल्द बंद होंगी सभी ये सभी योजनाएं, न मुफ्त राशन, न फ्री बिजली,जानें कोर्ट ने क्या कहा… दूसरी बार अमेरिकी प्रक्षेपण यान का इस्तेमाल यह पहला मौका है जब इसरो ने किसी अमेरिकी प्राइवेट कंपनी के साथ मिलकर अपना सैटेलाइट लॉन्च किया है। इससे पहले 1990 में INSAT-1D को अमेरिकी यान से भेजा गया था। GSAT-N2 को जियो स्टेशनरी ट्रांसफर ऑर्बिट (Geostationary Transfer Orbit) में स्थापित किया गया है। लॉन्च के बाद इसका नियंत्रण इसरो के हसन स्थित मास्टर कंट्रोल फैसिलिटी ने संभाल लिया। कुछ दिनों में यह सैटेलाइट 36,000 किमी की ऊंचाई पर पहुंच जाएगा। स्कूलों के पास तंबाकू उत्पादों की बिक्री हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, मुख्य सचिव को जारी किया नोटिस ISRO GSAT-N2 Launched by SpaceX 🇮🇳 🇺🇸 Liftoff of GSAT-20 on SpaceX Falcon 9 rocket from Cape Canaveral Space Force Base, Florida 🚀 This is the first ISRO spacecraft to be launched on a US Launch Vehicle since 1990, the last being INSAT-1D. #ISRO #NSIL #IADN pic.twitter.com/DdE1fzhdKj — News IADN (@NewsIADN) November 18, 2024 देश का 56वां टाइगर रिजर्व: गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान हुआ अधिसूचित, केंद्रीय वन मंत्री ने दी प्रदेश को बधाई भारतीय मिशनों के लिए मस्क की स्पेसएक्स क्यों बनी विकल्प? भारतीय रॉकेट्स में 4 टन से अधिक भारी सैटेलाइट लॉन्च करने की क्षमता नहीं है। इस कारण भारत को भारी सैटेलाइट्स के लिए फ्रांस के एरियनस्पेस कंसोर्टियम पर निर्भर रहना पड़ता था। लेकिन अब स्पेसएक्स का फाल्कन 9 इस कमी को पूरा कर रहा है। फाल्कन 9 रॉकेट ने GSAT-N2 को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में भेजकर भारत के अंतरिक्ष मिशन को नई ऊंचाई दी है। यह रॉकेट अपनी 99% सफलता दर के लिए जाना जाता है। 300 से ज्यादा उड़ानें हुईं प्रभावित हवा में चक्कर काटते रहे विमान फ्लाइट्स पर पड़ी कोहरे की मार 🚨 GSAT-N2 has been successfully injected into the desired Geostationary Transfer Orbit (GTO) ISRO's Master Control Facility (MCF) has taken control over the satellite and the preliminary data from satellite shows its condition in good health.pic.twitter.com/Nf2VRYJqrl — Indian Space Post (@indianspacepost) November 18, 2024 300 से ज्यादा उड़ानें हुईं प्रभावित हवा में चक्कर काटते रहे विमान फ्लाइट्स पर पड़ी कोहरे की मार GSAT-N2: नई तकनीक से लैस भारतीय सैटेलाइट GSAT-N2 को खासतौर पर भारत के अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर और लक्षद्वीप जैसे दूरदराज के इलाकों में इंटरनेट और संचार सेवाएं प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह सैटेलाइट 48Gbps की हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवाएं उपलब्ध कराएगा। इसके जरिए डिजिटल ट्रांसमिशन और मोबाइल कनेक्टिविटी में सुधार होगा। इसके लॉन्च से भारत के डिजिटल कनेक्टिविटी प्रयासों को एक बड़ा सहारा मिलेगा। पिट एनडीपीएस के तहत दो को आयुक्त बिलासपुर ने तीन माह के लिए जेल भेजा Watch Falcon 9 launch the @NSIL_India GSAT-N2 mission to orbit https://t.co/HpfZ7ZuBFW — SpaceX (@SpaceX) November 18, 2024 स्पेसएक्स का बाहुबली रॉकेट: फाल्कन 9 फाल्कन 9 रॉकेट अपनी ताकत और दोबारा उपयोग की क्षमता के लिए मशहूर है। यह जियो स्टेशनरी ऑर्बिट में 8300 किलोग्राम तक का वजन और लो अर्थ ऑर्बिट में 22,800 किलोग्राम तक का वजन ले जाने में सक्षम है। इसकी कुल लंबाई 70 मीटर और वजन 549 टन है। 396 सफल लॉन्च के साथ, फाल्कन 9 ने अब तक सिर्फ चार बार विफलता देखी है। विशेषज्ञों के अनुसार, इसके एकलॉन्च की लागत लगभग 70 मिलियन डॉलर है। बैगा, गुनिया, सिरहा को प्रत्येक वर्ष मिलेगी 5-5 हजार रुपये की सम्मान निधि, जनजातीय परंपरा के संरक्षक बैगा, गुनिया और सिरहा को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम की नई शुरुआत इसरो और स्पेसएक्स के बीच यह सहयोग भारत के अंतरिक्ष मिशनों के लिए मील का पत्थर साबित हो सकता है। GSAT-N2 का सफल प्रक्षेपण न केवल भारतीय अंतरिक्ष क्षेत्र में एक नई दिशा दिखाता है, बल्कि भारत को भारी सैटेलाइट लॉन्चिंग के लिए आत्मनिर्भर बनने में मदद करेगा। आने वाले समय में इसरो के और भी मिशन अंतरराष्ट्रीय साझेदारी के साथ नए मुकाम हासिल कर सकते हैं।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Featured Image

Youtube: : यूट्यूब के दो नए धमाकेदार फीचर लॉन्च, क्रिएटर्स और यूजर्स दोनों को मिलेगा फायदा

Advertisement