होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


BurningForrest"RBI Permits Minors Above 10 to Operate Savings Accounts"RBI Allows Minors Over 10 to Open Independent Savings AccountsIps Officer transferCop Kills CopBihar

छत्तीसगढ़ में रेप और महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध को लेकर महिला कांग्रेस ने किया प्रदर्शन : सीएम आवास घेरने निकली महिलाएं

Featured Image

admin

Updated At: 10 Sep 2024 at 11:21 PM

हटाई गई छात्रावास अधीक्षिका : छात्राओं ने हॉस्टल की अधीक्षिका पर लगाय गंभीर आरोप , किया सड़क पर प्रदर्शन और चक्काजाम रायपुर। छत्तीसगढ़ में रेप और महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध को लेकर महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। पुराने कांग्रेस भवन के सामने सैकड़ों की संख्या में महिलाएं जमा हुई। कई कार्यकर्ता रेप पीड़िता बनकर पहुंची। इसके बाद वो सीएम आवास घेरने के लिए निकली हैं। इस दौरान पुलिसकर्मी उन्हें रोकने का प्रयास कर रही और दोनो के बीच जमकर धक्कामुक्की हो रही है। बघेल बोले- अपराधियों को बचा रही है सरकार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, महिला सुरक्षा को लेकर कांग्रेस सड़क से सदन तक लड़ रही है। प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ लगातार अपराध हो रहे हैं और राज्य सरकार अपराधियों को बचाने में लगी हुई है। भिलाई में छात्रा के साथ अनाचार की घटना हो गई। फिर भी मामले में FIR करने में तीन माह लग गए। कांग्रेस के प्रेस कांफ्रेंस करने के बाद FIR दर्ज किया गया। बस्तर संभाग में बारिश ने बरपाया कहर. भारी बारिश के बाद सातों जिलों में बाढ़ जैसे हालात, पड़ोसी राज्यों से कटा संपर्क, इन जिलों में हाई अलर्ट महंत बोले- प्रदेश में महिलाएं नहीं सुरक्षित नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि, पिछले 8 महीने में अनाचार की 1576 घटनाएं हुई हैं। पूरे प्रदेश में कहीं भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाएं बेहद गंभीर हैं। नशे की वजह से अनाचार की घटनाएं प्रदेश में बढ़ी हैं। इन लोगों ने जगह-जगह शराब बेचने की अनुमति दे दी है। आज ज्यादातर मेडिकल दुकानें में नशे की दवाइयां बिक रही हैं, जिससे अपराध हो रहे हैं। डीईओ द्वारा छात्राओं से किए गए दुर्व्यहार पर हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी , कहा स्कूलों में शिक्षकों की पदस्थापना के लिए राज्य सरकार द्वारा क्या कदम उठाए गए हैं, जहां न्यूनतम या कोई शिक्षक नहीं हैं। बैज बोले- महिलाएं नहीं हैं सुरक्षित पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि, लाल साड़ी पहनकर मां दुर्गा के रूप में महिलाएं आई हैं। इस 8 माह की सरकार ने माता, बहनों की जिंदगी बर्बाद कर दी है। यह सरकार कहां से चल रही समझ नहीं आता है। राज्यपाल को जिलों में जाकर बैठकें करनी पड़ रही है। महिलाएं कहीं सुरक्षित नहीं है, घर से निकलने में डर रही हैं। कांग्रेस का कार्यकर्ता महिला सुरक्षा पर मजबूती से खड़ा है। उन्होंने आगे कहा कि, इस नौ महीने की सरकार में माता और बहनों की जिंदगी बर्बाद कर दी है। आपको यदि जनता ने चुना है तो माता बहनों का सम्मान होना चाहिए। यह सरकार कहां से चल रही, यह दिल्ली से चल रही है, नागपुर से चल रही है। लेकिन सरकार कोई जवाब नहीं देती है। आपको बहुत शौक है न लाठी मारने का, FIR करने का, आप तैयारी कर लो, 5 साल में आप थक जाएंगे FIR लिखते-लिखते, लाठी मारते-मारते।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

Featured Image

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

Featured Image

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Advertisement