होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


chhatisgarh weaterKajriShort film kajriShashi Mohan SinghSSP Shashi Mohan SinghInternational Women's Day

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 03 मार्च को पोलियो बूथ पर 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

Featured Image

admin

Updated At: 20 Feb 2024 at 02:27 AM

जशपुरनगर 19 फरवरी 2024/जिले में राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान 3 मार्च 2024 को आयोजित किया जाना है। पल्स पोलियो अभियान तीन दिवस तक चलाया जायेगा। प्रथम दिवस 3 मार्च को पोलियो बूथ पर 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जायेगी। क्रमशः 4 एवं 5 मार्च को टीम सदस्यों द्वारा घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो पिलाया जायेगा। स्वास्थ्य केन्द्र एवं आगनबाड़ी केन्द्रों को पोलियो बूथ बनाया जायेगा एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानीन के माध्यम से टीम का गठन किया गया है। जिले के 1186 बूथों में 1186 टीम बनाया गया है, 4722 कार्यकर्ताओं द्वारा पल्स पोलियो अभियान में कार्य किया जायेगा 321 सुपरवाइजरों द्वारा बूथ एवं गृह भ्रमण की निगरानी की जा जायेगी। ट्रांजिट स्थल, बस स्टैंड, मेला-बाजार एवं संवेदनशील (ईंट भट्ठा, निर्माणाधीन) क्षेत्र के लिए मोबाइल टीम गठित कर माइक्रोप्लान तैयार कर कार्यक्रम का व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश कलेक्टर महोदय द्वारा दिये गये। साथ ही समस्त विभाग डिस्ट्रिक टास्क फोर्स में दिये गये निर्देशानुसार पंचायत विभाग, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, परिवहन विभाग, एवं अन्य विभाग आपसी समन्वय कर पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिये गये। 27 मार्च 2014 को भारत को पोलियो मुक्त देश का प्रमाण पत्र दिया जा चुका है। भारत में पोलियो वायरस पुनः प्रवेश न कर सके इसके लिए भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय पल्स पोलियो कार्यक्रम का आयोजन प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 3 मार्च 2024 को किया जा रहा है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.ए.डी तिर्की ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान अंतर्गत जिले में 0 से 5 वर्ष के अनुमानित लक्षित बच्चे 110439 जिसमें विकासखंडवार क्रमशः पत्थलगांव 22653, फरसाबहार 14499 कांसाबेल 8759, बगीचा 24613, कुनकुरी 13512, दुलदुला 5365, मनोरा 8412 जशपुर 12626 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जायेगी।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Featured Image

Youtube: : यूट्यूब के दो नए धमाकेदार फीचर लॉन्च, क्रिएटर्स और यूजर्स दोनों को मिलेगा फायदा

Featured Image

Weather: : इस साल फरवरी से ही कहर बरपाएगी गर्मी, सूखे का दिखेगा प्रकोप; बदलते मौसम को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट

Featured Image

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी : सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के आवेदन सुधार का अंतिम अवसर, जानें अंतिम तारीख

Advertisement