होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


Jila panchayatShri shri Ravishankar"Grand Commander of the Order of the Star and Key of the Indian Ocean"morishashTrain Hijackpakistan

CG WEATER : : छत्तीसगढ़ में मौसम में बदलाव, बढ़ेगा तापमान, गुलाबी ठंड का दौर समाप्त होगा

Featured Image

छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम में बदलाव का दौर जारी है। रात और सुबह के समय ठंड का अहसास होता है, जबकि दिन में गर्मी महसूस हो रही है। नमी हवाओं की वजह से प्रदेश के कई शहरों में गुलाबी ठंड का असर देखा जा रहा है। हालांकि, बीते दिनों की तुलना में अब गर्मी बढ़ने की संभावना है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना जताई जा रही है।मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में तापमान में बदलाव शुरू हो चुका है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि होने वाली है। वहीं, सरगुजा संभाग में ठंड बढ़ गई है, खासकर पहाड़ों से आ रही नमी हवाओं के कारण। हालांकि, अब रात का तापमान बढ़ने से ठंड धीरे-धीरे खत्म हो जाएगी। मैदानी इलाकों में तापमान सामान्य बना हुआ है। नमी हवाओं की वजह से आउटर इलाकों में रात और सुबह के समय ठंड महसूस हो रही है।आज, शनिवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा, और नमी की मात्रा 31 प्रतिशत तक रह सकती है, जिसके कारण प्रदेश में गुलाबी ठंड का अहसास हो रहा है। हालांकि, जैसे-जैसे दिन और रात का पारा बढ़ेगा, ठंड समाप्त हो जाएगी और गर्मी का दौर शुरू होगा। मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री की वृद्धि हो सकती है, वहीं अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है। बीते दिनों के मुकाबले दिन का पारा तीन डिग्री तक बढ़ चुका है। आगामी दिनों में तेज धूप और भीषण गर्मी का सामना भी किया जा सकता है।मौसम एक्सपर्ट ने यह भी बताया कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ 9 मार्च से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। आज राजधानी रायपुर में मौसम साफ रहेगा, जहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।शुक्रवार को प्रदेश का सबसे गर्म शहर राजनांदगांव रहा, जहां दिन का पारा 36.7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, अंबिकापुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री दर्ज किया गया।

Advertisment

ads

जरूर पढ़ें