होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


WorldHindi NewsBLA Train AttackNews UpdatesArmy operationBalochistan

क्रिसमस के मौके पर जानिए क्रिसमस ट्री से जुड़े उपाय और इस पौधे को लगाने के नियम

Featured Image

admin

Updated At: 24 Dec 2022 at 02:09 PM

क्रिसमस का पर्व ईसाई धर्म के लोगों के लिए सबसे बड़ा त्योहार है। इस पर्व को भारत समेत पूरा विश्व मनाता है। लेकिन आजकल इस त्योहार को सभी धर्मों के लोग बड़े उत्साह के साथ मनाते है। घरों में रोशनी कर एक दूसरे को उपहार देकर बधाईयां देते हैं । इस पर्व में क्रिसमस ट्री का बेहद ही खास महत्व होता है। 25 दिसंबर को लेकर मान्यता है कि ईसा के जन्म की खुशी में स्वर्ग के दूतों ने फर्न के पेड़ों को रोशनियों, फूलों और सितारों से सजा दिया था। उन्हीं की याद में क्रिसमस के दिन क्रिसमस ट्री को सफ़ेद रुई, लाइट, टॉफियों और छोटे-छोटे उपहारों से सजाया जाता है। क्रिसमस ट्री का सिर्फ क्रिसमस के पर्व पर ही नहीं, बल्कि वास्तु शास्त्र में भी बहुत ज्यादा महत्व है। क्रिसमस ट्री से जुड़े कुछ उपाय करने से घर-परिवार में खुशहाली आती है। घर में क्रिसमस ट्री परिवार के सदस्यों के बीच रिश्तों को सौहार्दपूर्ण बनाता है, जिससे घर में तनाव नहीं होता है। साथ ही परिवार के सदस्य मिलजुलकर प्रेम से रहते हैं। - वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करने के लिए क्रिसमस ट्री एक अच्छा विकल्प है। मान्यता है कि इसे रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है। - क्रिसमस ट्री को लाइट और रिबन से सजाया जाता है। वहीं कुछ लोग क्रिसमस ट्री पर घंटी भी बांधते हैं। फेंगशुई के अनुसार घंटी बजने पर इससे निकलने वाली ध्वनि पूरे घर में नई सकारात्मक ऊर्जा लेकर आती है। - क्रिसमस ट्री का ऊपरी भाग तिकोना और ऊपर की ओर बढ़ता हुआ होता है जिसे वास्तु में तरक्की,उन्नति एवं समृद्धि का प्रतीक माना गया है। मान्यता के अनुसार घर में क्रिसमस ट्री लगाने से तरक्की के नए-नए अवसर मिलते हैं।वहीं इसे ऑफिस में रखेंगे तो कारोबार में वृद्धि होगी। - क्रिसमस ट्री रखने से घर में बच्चों की सेहत ठीक रहती है, मानसिक तौर पर भी बच्चे स्वस्थ्य रहते हैं। मान्यता है कि क्रिसमस ट्री को मोमबत्ती से सजाने पर घर में बच्चों की सोच सकारात्मक होती है। विज्ञापन - क्रिसमस ट्री पर लाल रंग के रिबन में बांधकर तीन सिक्के लटकाए जाएं तो घर में धन की कमी नहीं होती है। - क्रिसमस ट्री पर लगाए जाने वाले सितारे जीवन में उत्साह और उमंग का संचार करते हैं। इन बातों का रखें ख्याल - क्रिसमस ट्री को घर के उत्तर, उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में रखना चाहिए।ऐसा करने से घर में मौजूद नकारात्मकता दूर होती है, साथ ही साथ ये धन में वृद्धि करता है। - इस बात का ध्यान रखें कि क्रिसमस ट्री का पौधा सूखा हुआ नहीं होना चाहिए,सूखे हुए पौधे नकारात्मक ऊर्जा के स्रोत माने गए हैं। - कई लोग क्रिसमस ट्री के ऊपर फूलों और सब्जियों की बेलें आदि चढ़ा देते हैं,ऐसा बिल्कुल न करें इससे आपकी तरक्की में बाधा उत्पन्न हो सकती है। - ध्यान रहे कि इस पौधे के ऊपर कभी भी धूल-मिटटी या जाले जमा न होने दें,ऐसा होने से आपके जीवन में नीरसता और आलस उत्पन्न हो सकता है।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Featured Image

Youtube: : यूट्यूब के दो नए धमाकेदार फीचर लॉन्च, क्रिएटर्स और यूजर्स दोनों को मिलेगा फायदा

Advertisement