टेक्सास में शॉपिंग मॉल में चार लोगों पर गोलीबारी, एक की मौत; पकड़ा गया एक संदिग्ध

admin
Updated At: 16 Feb 2023 at 04:27 PM
एक बार फिर खुलेआम गोलीबारी का मामला सामने आया है। यहां टेक्सास राज्य के अल पासो में एक बंदूकधारी ने शॉपिंग मॉल में घुसकर चार लोगों पर गोलियां बरसा दीं। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल बताए गए हैं। पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा एक और संभावित संदिग्ध की खोज की जा रही है। पुलिस ने कहा कि एक व्यक्ति को कस्टडी में रखा गया है। लेकिन इस घटना में एक और व्यक्ति के शामिल होने का शक है और उसकी तलाश की जा रही है। अल पासो पुलिस ने एक ट्वीट में कहा कि हमला सिएलो विस्टा मॉल के फूड कोर्ट में हुआ। उसने लोगों को मॉल से दूर रहने का अलर्ट जारी किया। बताया गया है कि यह मॉल उस वॉलमार्ट के काफी नजदीक है, जहां 2019 में गोलीबारी की घटना में 23 की मौत हुई थी और दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए थे। इस घटना के एक चश्मदीद ने बताया कि उसने मॉल में अचानक गोलीबारी की आवाज सुनी और कई लोगों को बाहर भागते देखा। उसने बताया कि वह अपनी कार तक सुरक्षित पहुंचने में कामयाब रहा।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Youtube: : यूट्यूब के दो नए धमाकेदार फीचर लॉन्च, क्रिएटर्स और यूजर्स दोनों को मिलेगा फायदा
Advertisement