नंबर वन टी20 बल्लेबाज बने सूर्यकुमार यादव, पाकिस्तान के रिजवान को पीछे छोड़ा

admin
Updated At: 02 Nov 2022 at 08:41 PM
भारत के स्टार बैटर सूर्यकुमार यादव आईसीसी की ताजा टी20 रैंकिंग में दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान को पीछे छोड़ दिया। ताजा आईसीसी रैंकिंग में सूर्यकुमार के 863 रेटिंग पॉइंट हैं। वहीं, रिजवान के 842 रेटिंग पॉइंट हैं। सूर्यकुमार ने रिजवान पर 21 रेटिंग पॉइंट की बढ़त बनाकर रखी है। सूर्यकुमार इस साल टी20 में शानदार फॉर्म में दिखे हैं। वह इस साल ओवरऑल इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। उन्होंने साल 2022 में अब तक 27 मैचों में 41.95 की औसत और 183.80 के स्ट्राइक रेट से 965 रन बनाए हैं। सूर्यकुमार ने इस साल एक शतक भी लगाया है। उन्होंने इस साल इंग्लैंड के खिलाफ 117 रन की पारी खेली थी। इस साल सूर्यकुमार ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में एक शतक और आठ अर्धशतक लगाए हैं। मोहम्मद रिजवान सूर्यकुमार के बाद लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने इस साल 21 मैचों में 123.84 के स्ट्राइक रेट से 888 रन बनाए हैं। वहीं, तीसरे नंबर पर जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा हैं। रजा ने इस साल 23 टी20 मैचों में 151.40 के स्ट्राइक रेट से 701 रन बनाए हैं। इस साल टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में विराट कोहली चौथे स्थान पर हैं। कोहली ने इस साल 18 मैचों में 140.08 के स्ट्राइक रेट और 55.33 की औसत से अब तक 664* रन बनाए हैं।
खिलाड़ी | मैच | रन | स्ट्राइक रेट |
---|---|---|---|
सूर्यकुमार यादव (IND) | 27 | 965 | 183.80 |
मोहम्मद रिजवान (PAK) | 21 | 888 | 123.84 |
सिकंदर रजा (ZIM) | 23 | 701 | 151.40 |
विराट कोहली (IND) | 18 | 664 | 140.08 |
पाथुम निसांका (SL) | 23 | 646 | 110.23 |
ग्लेन फिलिप्स (NZ) | 17 | 627 | 155.97 |
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Youtube: : यूट्यूब के दो नए धमाकेदार फीचर लॉन्च, क्रिएटर्स और यूजर्स दोनों को मिलेगा फायदा
Advertisement