Jashpur exorcism rape case: : झाड़-फूंक के बहाने महिला से दुष्कर्म: आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता ने बच्चे को जन्म दिया

Faizan Ashraf
Updated At: 18 Mar 2025 at 02:41 PM
Two arrested for sexually assaulting woman under pretext of exorcism in Jashpur; victim gave birth to child.
जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में झाड़-फूंक के बहाने 28 वर्षीय महिला से दुष्कर्म करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने 17 मार्च 2025 को शिकायत दर्ज कराई कि जुलाई 2024 में पेट दर्द की समस्या के लिए परिचित दिलेश्वर यादव से सलाह ली थी। दिले ने जड़ी-बूटी देने के बहाने उसे एक झोपड़ी में ले जाकर, साथी किशोर पंडा के साथ मिलकर नशीला पदार्थ पिलाया और बारी-बारी से दुष्कर्म किया। धमकी के कारण पीड़िता ने यह बात किसी को नहीं बताई। दुष्कर्म के परिणामस्वरूप, 28 फरवरी 2025 को उसने अंबिकापुर में एक पुत्र को जन्म दिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस कार्रवाई का विवरण:
पीड़िता की शिकायत पर थाना बगीचा में बी.एन.एस. की धारा 70(1) के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में, एसडीओपी बगीचा दिलीप कोसले, निरीक्षक रामसाय पैंकरा, प्रधान आरक्षक लक्ष्मण सिंह, आरक्षक विनोद यादव एवं सीएएफ बल की टीम ने त्वरित कार्रवाई की। मुखबिर सूचना एवं सायबर सेल के सहयोग से दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उन्होंने अपराध स्वीकार किया है। घटना में प्रयुक्त स्कूटी वाहन भी जप्त किया गया है। आरोपियों को 18 मार्च 2025 को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
एसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिला संबंधी अपराधों पर जशपुर पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है। झाड़-फूंक के नाम पर महिला से दुष्कर्म के मामले में रिपोर्ट मिलते ही तत्काल कार्रवाई की गई है, और प्रकरण की विवेचना जारी है।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement