122 करोड़ रुपये में बिका दुनिया का सबसे महंगा नंबर प्लेट, Luxurious Car खरीदने वालों के उड़े होश

admin
Updated At: 11 Apr 2023 at 04:21 PM
दुबई में एक कार के नंबर की नीलामी 5.5 करोड़ दिरहम यानी 122 करोड़ 60 लाख रुपए में हुई है। यह नंबर है P 7 यानी सिर्फ एक अल्फाबेट और एक न्यूमेरिक डिजिट। इसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया है। हालांकि इसके खरीदार की पहचान उजागर नहीं की गई है।'मोस्ट नोबल नंबर्स' के नाम से यह चैरिटी नीलामी यहां हर साल होती है। इसमें दुनियाभर में भुखमरी दूर करने के लिए फंड जुटाया जाता है। इसके फाउंडर UAE प्रधानमंत्री और उपराष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम हैं।इससे पहले 2008 में P 1 को 5.22 करोड़ दिरहम (116 करोड़ रुपए) में खरीदा गया था, जिसे दुबई के स्थानीय व्यवसायी सईद अब्दुल गफ्फार खौरी ने खरीदा था। यह इवेंट दुबई के सड़क एवं परिवहन प्राधिकरण और दूरसंचार कंपनियों ने कराया था।P 9 नीलामी में 1.5 करोड़ दिरहम से बोली की शुरुआत हुई। कुछ ही सेकेंड में बोली तीन करोड़ दिरहम और फिर 3.5 करोड़ दिरहम पर पहुंच गई। यह बोली टेलीग्राम ऐप के मालिक और UAE में रहने वाले फ्रेंच कारोबारी पावेल दुरोव ने लगाई थी। इसके बाद यह 5.5 करोड़ दिरहम पर फाइनल हो गई।
इवेंट में कई अन्य नंबर और फोन नंबरों की भी नीलामी हुई। इनमें दो डिजिट वाले AA19, AA22, AA80, O71, X36, W78, H31, Z37, J57, N41, Y900, Q22222, और Y6666 जैसे विशेष नंबर शामिल हैं। प्लेट AA19 को 49 लाख दिरहम, जबकि O 71 को 15 करोड़ दिरहम में खरीदा गया और Q22222 को 9.75 लाख दिरहम में बेचा गया।मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नीलामी से करीब 10 करोड़ दिरहम जुटाए गए, जिससे रमजान के दौरान लोगों के भोजन का इंतजाम किया जाएगा। वहीं, डीयू कंपनी का प्लेटिनम मोबाइल नंबर (971583333333) करीब 4.46 करोड़ रुपए में बिका।दरअसल, UAE प्रधानमंत्री और उपराष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने दुनिया का सबसे बड़ा रमजान फूड सस्टेनेबल एंडोमेंट फंड बनाने के लिए कैम्पेन शुरू किया है। इस कैंपेन का नाम 'वन बिलियन मील एंडोमेंट' है। इस कैंपेन का टारगेट दुनिया में भुखमरी से निपटने के लिए चल रहे प्रयासों का सपोर्ट करना है। इसी के तहत यह इवेंट कराया जाता है।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Youtube: : यूट्यूब के दो नए धमाकेदार फीचर लॉन्च, क्रिएटर्स और यूजर्स दोनों को मिलेगा फायदा
Advertisement