पटरियों पर दौड़ेगी भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन: इस रूट से होगी शुरुआत, प्रदूषण से मिलेगी पूरी आजादी

नई दिल्ली।

देश में सरकारी राशन वितरण व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी, आधुनिक और जन-सुविधाजनक बनाने के लिए सरकार बड़े बदलाव कर रही है। इसके तहत ‘स्मार्ट पीडीएस’ योजना को लागू किया गया है, जो राशन वितरण के दौरान मिलने वाली वित्तीय सहायता को जारी रखते हुए पूरी व्यवस्था को तकनीक और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ती है। इस नई और आधुनिक व्यवस्था से आम नागरिकों को सही समय पर और बिना किसी परेशानी के राशन मिल सकेगा, जिससे पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी।

स्पेशल इन्वेस्टिगेशन: क्या जलसमाधि की ओर बढ़ रहा है ‘धान का कटोरा’? एक तरफ घुट रहा है जीवनदायिनी नदियों का दम, दूसरी तरफ ग्रामीण महिलाओं ने रेत से रच दिया नया इतिहास

पिछले दस वर्षों में सरकार ने राशन प्रणाली को पूरी तरह डिजिटल बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इसके अंतर्गत राशन व्यवस्था का पूरी तरह कंप्यूटरीकरण किया गया है ताकि अनाज की आवाजाही पर नजर रखी जा सके। इसके साथ ही आम जनता की सुविधा के लिए ‘मेरा राशन’ ऐप, ‘अन्न मित्र’, ‘राइटफुल टारगेटिंग डैशबोर्ड’ और ‘अन्न सहायता’ जैसी जन-केंद्रित सेवाएँ शुरू की गई हैं, जिनकी मदद से सही और जरूरतमंद लाभार्थी तक उसकी पात्रता का लाभ आसानी से पहुँच रहा है।

नकली-घटिया दवाओं पर सरकार की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: अब गांव-देहात और आदिवासी इलाके भी रडार पर, मेडिकल स्टोरों की बढ़ी निगरानी

1 अप्रैल 2023 से देश के 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू यह ‘स्मार्ट पीडीएस’ योजना तकनीकी सुधारों का मुख्य आधार बन चुकी है। इस योजना के जरिए देश के सभी राशन कार्डों को पूरी तरह से डिजिटल यानी ऑनलाइन कर दिया गया है। साथ ही, राशन कार्डों को आधार से जोड़ा गया है, जिससे फर्जी राशन कार्डों को हटाने में बड़ी मदद मिली है। अब राशन दुकानों में आधुनिक ई-पीओएस मशीनें लगाई गई हैं, जिससे अंगूठा लगाने या बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद ही राशन का वितरण होता है और राशन की चोरी पर पूरी तरह लगाम लगी है।

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 3 बड़े फैसले: डामर महंगा होने पर ठेकेदारों को राहत, स्क्रैप बेचने की अवधि बढ़ी

इस पूरी कंप्यूटरीकृत व्यवस्था के तहत ऑनलाइन आवंटन और सप्लाई चेन मैनेजमेंट को भी मजबूत किया गया है, जिससे अब यह आसानी से ट्रैक किया जा सकता है कि गोदाम से निकला राशन सही सलामत दुकान तक पहुँचा या नहीं। इस तकनीकी बदलाव का मुख्य उद्देश्य यही सुनिश्चित करना है कि देश के किसी भी हिस्से में रहने वाले नागरिक को उसके हक का अनाज पूरी पारदर्शिता के साथ और बिना किसी बिचौलिए की दखलंदाजी के सीधे मिल सके।

बिजनेस आइडिया है तो तैयार हो जाइए! छत्तीसगढ़ सरकार देगी ₹10 लाख का सीड फंड, किराया और पेटेंट में भी भारी छूट

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version