रायगढ़ मुख्य बस्ती विजयनगर से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसने पूरे गांव को हिलाकर रख दिया है। तालाब में नहाने गया एक युवक फिर कभी लौटकर घर नहीं आया। किनारे पर सिर्फ उसके कपड़े पड़े रह गए और तालाब की गहराई ने उसकी जिंदगी छीन ली।मृतक की पहचान उमेश बोय, उम्र लगभग 35 वर्ष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रोज की तरह आज भी दोपहर लगभग 12 बजे उमेश नहाने के लिए विजयनगर तालाब पहुंचा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उमेश ने तालाब के किनारे अपने कपड़े उतारे और नहाने के लिए पानी में उतर गया।
सब्जियों की कीमतों ने बढ़ाई रसोई की चिंता, टमाटर-प्याज समेत कई सब्जियां महंगी
कुछ देर तक तो सब सामान्य लगा, लेकिन काफी देर बाद भी जब वह पानी से बाहर नहीं निकला तो किनारे पर मौजूद लोगों को शक हुआ। लोगों ने किनारे जाकर देखा तो वहां सिर्फ उमेश के कपड़े पड़े थे, उमेश का कहीं पता नहीं था। देखते ही देखते तालाब किनारे भीड़ जमा हो गई। अनहोनी की आशंका पर गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों को सूचना दी गई और तुरंत पुलिस को भी खबर की गई। ग्रामीणों ने तालाब में उतरकर उसकी तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद तालाब से उमेश का शव बरामद किया गया। जैसे ही उसका शव पानी से बाहर निकाला गया, मौके पर चीख-पुकार मच गई।
सड़क हादसों ने बढ़ाई टेंशन! इन जिलों में मौतों का आंकड़ा चौंकाने वाला, जानिए कहां कितने हादसे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 35 साल के उमेश की इस तरह अचानक मौत ने पूरे मुख्य बस्ती विजयनगर में मातम पसरा दिया है। बताया जा रहा है कि तालाब में गहराई ज्यादा होने और अकेले नहाने जाने के कारण यह हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। यह घटना एक बार फिर सवाल खड़ा करती है कि आखिर कब तक लोग तालाबों की गहराई को हल्के में लेते रहेंगे। दोपहर को नहाने गया उमेश अब कभी घर नहीं लौटेगा, पीछे रह गए किनारे पर पड़े उसके कपड़े और परिवार की कभी न खत्म होने वाली यादें।


