Ramayan Controversy: निर्देशक नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। जहां कई दर्शकों ने फिल्म के शानदार विजुअल इफेक्ट्स (VFX) की सराहना की, वहीं कुछ लोगों ने कलाकारों के लुक और कॉस्ट्यूम पर सवाल उठाए। खासतौर पर शूर्पणखा के किरदार में नजर आ रहीं रकुल प्रीत सिंह और सीता के रोल में साई पल्लवी को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया।

 

रकुल प्रीत सिंह ने दिया करारा जवाब

हाल ही में आयोजित एचटी सिटी मोस्ट स्टाइलिश अवॉर्ड्स में रकुल प्रीत सिंह अपने पति जैकी भगनानी के साथ पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने अपने किरदार और कॉस्ट्यूम को लेकर उठ रहे विवाद पर खुलकर प्रतिक्रिया दी। रकुल ने कहा कि उनका लुक किसी आधुनिक फैशन को ध्यान में रखकर नहीं बनाया गया, बल्कि पुराणों और उपलब्ध ग्रंथों में दिए गए विवरण के आधार पर डिजाइन किया गया है।

उन्होंने कहा,

“हमने रामायण को ज्यादातर टीवी सीरियल के रूप में देखा है, इसलिए हमारी कल्पना भी उसी तक सीमित है। लेकिन फिल्म में हमारा लुक उन विवरणों के अनुसार तैयार किया गया है, जो प्राचीन ग्रंथों में मिलते हैं।”

शूर्पणखा लंका की सबसे खूबसूरत महिला थी

रकुल ने यह भी कहा कि शूर्पणखा को केवल एक राक्षसी के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। उनके अनुसार, ग्रंथों में उसका वर्णन लंका की बेहद सुंदर महिला के रूप में भी मिलता है। इसी वजह से उनके कॉस्ट्यूम और ज्वेलरी को उसी दृष्टिकोण से तैयार किया गया है।

साई पल्लवी की कास्टिंग पर भी उठे सवाल

फिल्म में सीता का किरदार निभा रहीं साई पल्लवी की कास्टिंग और उनके लुक को लेकर भी सोशल मीडिया पर बहस जारी है। हालांकि मेकर्स की ओर से इस विवाद पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

फिल्म की रिलीज से पहले नई चुनौती

फिल्म को लेकर विवाद केवल सोशल मीडिया तक सीमित नहीं है। दिल्ली रामलीला महासंघ ने मेकर्स को पत्र लिखकर फिल्म की रिलीज से पहले स्पेशल स्क्रीनिंग की मांग की है। महासंघ का कहना है कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो वे देशभर में फिल्म के विरोध और सिनेमाघरों के बाहर प्रदर्शन पर विचार करेंगे।

नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की ‘रामायण’ को भारतीय सिनेमा की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में गिना जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसके दोनों भागों का संयुक्त बजट करीब ₹4,000 करोड़ बताया जा रहा है।

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version