सुरों के सन्यासी बुद्धमनः जिनकी लहराती आवाज और सुर से हवा गुनगुनाती है,माटी महकती है और पहाड़ थिरकते हैं, लोगों की धड़कनें तेज हो जाती है, जशपुर की खुशबू और छोटा नागपुर का गौरव

जशपुरनगर :- भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला जशपुर में संगठनात्मक विस्तार के तहत नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। इस अवसर पर संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से संजीव ओझा (पप्पू) गम्हरिया को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जशपुर का जिलामहामंत्री नियुक्त किया गया है।

दुनिया की दुर्लभ खोज: डायनासोरों से भी 7 करोड़ साल पुराना ‘पाताल लोक’, झारखंड की कोयला खदानों में मिली करोड़ों साल पुरानी दुनिया”

यह घोषणा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के मार्गदर्शन, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के निर्देशन तथा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर के नेतृत्व में की गई। साथ ही संभाग प्रभारी, सहप्रभारी एवं जिला प्रभारी के निर्देश तथा भाजपा जिलाध्यक्ष जशपुर भरत सिंह की सहमति से किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दिनेश प्रसाद चौधरी की अनुशंसा पर यह नियुक्ति संपन्न हुई।

​’उड़कर आऊं क्या?’ अब यह झुंझलाहट नहीं हकीकत है: आ गई हवा में उड़ने वाली टैक्सी, 1 घंटे का सफर अब सिर्फ चंद मिनटों में

उल्लेखनीय है कि संजीव ओझा (पप्पू) इससे पूर्व जशपुर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष के रूप में संगठनात्मक दायित्व का सफल निर्वहन कर चुके हैं। उनके अनुभव, सक्रियता एवं संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह का वातावरण है तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने की उम्मीद जताई जा रही है। जिले भर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संजीव ओझा को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

छत्तीसगढ़ के युवाओं का राष्ट्रीय गौरव: AI की दुनिया में रायपुर के मानिक सिबलिंग्स ने लहराया जीत का परचम

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version