आयुर्वेद की पढ़ाई होगी डिजिटल, नेशनल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट से ऑनलाइन पंजीयन कर दुनिया भर से लोग ले सकेंगे प्रशिक्षण
गाइडलाइन के 5 बड़े और क्रांतिकारी बदलाव
ड्राइवर फोटो मिसमैच पर मुफ्त कैंसिलेशन:ऐप पर दिख रही फोटो और गाड़ी चला रहे वास्तविक ड्राइवर में अंतर पाए जाने पर महिला यात्री बिना किसी कैंसिलेशन चार्ज के राइड रद्द कर सकेंगी, जिससे फर्जी या अनधिकृत चालकों से होने वाले जोखिम से तुरंत सुरक्षा मिलेगी।
कैब में अनिवार्य फिजिकल SOS बटन:प्रत्येक कैब में यात्री की आसान पहुंच वाली जगह पर एक फिजिकल इमरजेंसी बटन लगाना अनिवार्य होगा, ताकि मोबाइल फोन लॉक, हैंग या डिस्चार्ज होने की स्थिति में भी यात्री तुरंत मदद मांग सके।
60 सेकंड में इमरजेंसी रिस्पॉन्स:यात्री द्वारा एसओएस (SOS) दबाते ही कैब कंपनी को अधिकतम 60 सेकंड के भीतर एक्शन लेना होगा, जिससे आपात स्थिति में पुलिस के साथ त्वरित समन्वय और रियल-टाइम लोकेशन शेयरिंग सुनिश्चित होगी।
Flight Ticket महंगा: IndiGo ने बदली फ्यूल चार्ज की दरें, घरेलू से इंटरनेशनल उड़ानों तक असर
अकेली महिलाओं के लिए महिला ड्राइवर का विकल्प:अकेली यात्रा कर रही महिला यात्रियों को वेरिफाइड महिला ड्राइवर चुनने की विशेष सुविधा दी जाएगी, जिससे रात के समय सफर के दौरान उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा और मानसिक भरोसा मिल सके।
सुनसान रास्तों पर ड्रॉपिंग पर पूर्ण पाबंदी:
किसी भी परिस्थिति में चालक महिला या बुजुर्ग यात्री को सुनसान या असुरक्षित स्थान पर नहीं उतार सकेगा, जिससे अनहोनी और लावारिस रास्तों पर फंसने के खतरे को पूरी तरह रोका जा सकेगा।
क्लास 6 से 8 के विज्ञान शिक्षकों के लिए NCERT का नया डिप्लोमा कोर्स, आधुनिक तरीकों से पढ़ाना होगा आसान
रात के सफर पर विशेष पहरा: ब्रीथ एनालाइजर और रूट मॉनिटरिंग
-
नशे की जांच और फोटो सत्यापन: रात के समय ड्यूटी पर तैनात ड्राइवरों की नियमित ब्रीथ-एनालाइजर से जांच होगी ताकि शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर रोक लगे।
-
रूट डेविएशन अलर्ट: तय रास्ते से कैब भटकते ही यात्री और कंपनी कंट्रोल रूम को तुरंत रियल-टाइम अलर्ट भेजा जाएगा।
-
संदिग्ध स्टॉपेज पर नजर: यदि किसी सुनसान या गैर-जरूरी जगह पर वाहन असामान्य समय तक रुकता है, तो कंपनी का सेफ्टी रूम तुरंत यात्री से संपर्क कर सुरक्षा जांच करेगा।
-
पूलिंग में पारदर्शिता: राइड शेयरिंग (कार पूलिंग) में मूल यात्री की पूर्व सहमति के बिना सह-यात्री नहीं जोड़ा जा सकेगा। साथ ही, सह-यात्री का सत्यापित प्रोफाइल दिखाना अनिवार्य होगा।

