झारखंड के नेतरहाट में शुरू हुई नई जंगल सफारी पर्यटकों के लिए रोमांचक सफर अब और नजदीक से
मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि 22 नवंबर को दक्षिण अंडमान सागर में कम दबाव का क्षेत्र बनने वाला है। यह सिस्टम आगे बढ़कर 24 नवंबर तक बंगाल की खाड़ी में गहरे दबाव में बदल सकता है। इसके चलते कई राज्यों में मौसम का रुख तेजी से बदलने की उम्मीद है।
अंडमान-निकोबार में बिगड़ेगा मौसम
मौसम विभाग का कहना है कि 23 और 24 नवंबर को अंडमान-निकोबार में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। यहां 25 नवंबर को भी बारिश का दौर जारी रहने वाला है। समुद्र में लहरें तेज होंगी और हवाओं की रफ्तार भी बढ़ सकती है।
देश में चार लेबर कोड तुरंत प्रभाव से लागू, 29 पुराने श्रम कानून खत्म, एकीकृत व्यवस्था से श्रमिकों और उद्योगों को बड़ा लाभ
दक्षिण भारत में भी होगी बारिश
तमिलनाडु में 24 नवंबर तक बारिश का अनुमान है, जबकि केरल और माहे में 22–23 नवंबर को तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
इसके अलावा तमिलनाडु के कई हिस्सों में अगले तीन दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है।
झारखंड और बंगाल में ED की बड़ी कार्रवाई: कोयला माफिया के 40+ ठिकानों पर छापेमारी
पश्चिम और मध्य भारत में तापमान बढ़ने के संकेत
अगले 72 घंटों में पश्चिम और मध्य भारत में रात के तापमान में 2–3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि इसके बाद मौसम लगभग स्थिर रहेगा।
वहीं उत्तर-पश्चिम भारत में ठंड बढ़ने वाली है। यहां न्यूनतम तापमान 2–4 डिग्री तक गिर सकता है।
झारखंड में पलटेगा मौसम
झारखंड में अगले 24 घंटों में रात का तापमान करीब 2 डिग्री बढ़ सकता है, लेकिन इसके बाद फिर से गिरावट आ सकती है।
23 नवंबर से कोहरा, धुंध और बादल छाने लगेंगे। उत्तर भारत की बर्फबारी का असर यहां भी दिखेगा और ठंडी हवाएं तापमान को और नीचे ले जा सकती हैं।
26–27 नवंबर को पारा और गिरने का अनुमान है।
4 दिन तक आंधी-तूफान और ठंड का अलर्ट, बारिश और बिजली गिरने की संभावना
पश्चिमी मध्य प्रदेश में शीतलहर
22 और 23 नवंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश के कई इलाकों में शीतलहर जारी रहेगी। तापमान सामान्य से नीचे रहेगा और सुबह-शाम तेज सर्द हवाएं लोगों को परेशान कर सकती हैं।

