रायपुर से जशपुर तक ‘स्पेस’ का जोश: छत्तीसगढ़ पहुंचे अशोक चक्र विजेता शुभांशु शुक्ला, बच्चों को सिखाएंगे अंतरिक्ष के गुर

जशपुरनगर: जशपुर की धरती कल एक ऐतिहासिक पल की गवाह बनने जा रही है। भारत के अंतरिक्ष गौरव और वायुसेना के जांबाज ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला 4 फरवरी को जशपुर के प्रवास पर रहेंगे। रणजीता स्टेडियम में आयोजित भव्य ‘अंतरिक्ष संगवारी’ कार्यक्रम के दौरान वे जिले के लगभग 10 हजार स्कूली बच्चों से सीधे मुखातिब होंगे और उन्हें सितारों की दुनिया और अंतरिक्ष के अपने रोमांचक अनुभवों से रूबरू कराएंगे।

छत्तीसगढ़ में महंगा जाम:  1 अप्रैल से बदल जाएंगे देसी-विदेशी और बीयर के दाम!

भव्य कलश यात्रा के साथ होगा श्रीमद भागवत कथा की अमृत धारा का शुभारंभ, वृंदावन के करूणा सागर महाराज सुनाएंगें कथा

आस्था का संगम: फरवरी में होगी शिव की साधना, रमजान की इबादत और लेंट का उपवास

अशोक चक्र विजेता का जशपुर में होगा भव्य स्वागत

​उल्लेखनीय है कि ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अंतरिक्ष के AX-4 मिशन के दौरान दिखाए गए असाधारण साहस के लिए इसी वर्ष 77वें गणतंत्र दिवस पर ‘अशोक चक्र’ से सम्मानित किया गया है। इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर 18 दिन रहकर महत्वपूर्ण प्रयोगों को अंजाम देने वाले श्री शुक्ला विद्यार्थियों को बताएंगे कि कैसे कड़े प्रशिक्षण, अनुशासन और विज्ञान के बल पर भारत अंतरिक्ष के क्षेत्र में विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है।

भारत को वैश्विक पर्यटन हब बनाने की तैयारी: मेडिकल, एडवेंचर और ग्रामीण पर्यटन पर केंद्र का विशेष फोकस

ब्रेकिंग न्यूज़: छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती को मिली हरी झंडी, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

  भारतीय सेना में सेवा का सुनहरा अवसर: छत्तीसगढ़ की बेटियों के लिए ‘महिला सेना पुलिस’ भर्ती  रैली 23 फरवरी से

प्रमुख अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

​इस भव्य आयोजन की अध्यक्षता पत्थलगांव विधायक और सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय करेंगी। कार्यक्रम में जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय सहित जिले के तमाम वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

CGBSE बोर्ड परीक्षा 2026 10वीं–12वीं का काउंटडाउन शुरू, 20 फरवरी से होगी परीक्षा हेल्पलाइन 5 फरवरी से

विद्यार्थियों के लिए विज्ञान और रचनात्मकता का महाकुंभ

​’इंडिया इन स्पेस’ थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में केवल संवाद ही नहीं, बल्कि बच्चों की वैज्ञानिक सोच को निखारने के लिए कई प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी:​ जिसमें रचनात्मक गतिविधियाँ नारा लेखन, चित्रकारी, निबंध, रंगोली और स्केच प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चे अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। अंतरिक्ष विज्ञान की थीम पर खास सेल्फी प्वाइंट बनाए गए हैं, जहाँ छात्र इस यादगार दिन की यादें संजो सकेंगे।गगनयात्री का यह दौरा जिले के आदिवासी अंचल के बच्चों में तकनीकी शिक्षा और वैज्ञानिक नवाचार के प्रति एक नई अलख जगाएगा।

“नया वित्त वर्ष, नए नियम: पुरानी व्यवस्था की बचत या नई व्यवस्था की कम दरें? समझिए 1 अप्रैल से आपकी जेब पर क्या असर पड़ेगा।”

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में फिर खुले धान खरीदी के द्वार, वंचित किसानों को CM साय ने दिया 2 दिन का विशेष मौका

​कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इस आयोजन को अनुकरणीय और स्मरणीय बनाने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएं। जशपुर के बच्चों के लिए अंतरिक्ष विज्ञान से सीधे संवाद करने का यह एक दुर्लभ और सुनहरा अवसर है।

जिरहुल: छोटानागपुर का ‘गुलाबी सोना’; स्वाद और सेहत की इस अनमोल विरासत को सहेजने की दरकार

Share.

About Us

CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।

Contact Us

Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244

© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

error: Content is protected !!
Exit mobile version